हॉस्पिटल में भर्ती भोजपुरी के ‘देसी स्टार’ समर सिंह, इस वजह से आई ऑपरेशन करवाने की नौबत

7/23/2022 10:36:50 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. भोजपुरी में 'देसी स्टार' से नाम से फेमस एक्टर समर सिंह की तबीयत ठीक नहीं है। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। खबर है कि समर सिंह कई दिनों से बीमार चल रहे हैं और अब उन्हें अस्पताल में एडमिट करने की नौबत आ गई है। हॉस्पिटल में एडमिट होने की एक्टर की तस्वीर भी सामने आई है, जिसे देख फैंस काफी चिंता जता रहे हैं।

PunjabKesari


अस्पताल से सामने आई तस्वीर में समर सिंह हॉस्पिटल के बैड पर लेटे नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में ड्रिप लगी हुई है।

 

PunjabKesari


जानकारी के मुताबिक, समर सिंह को वाराणसी के एक प्राईवेट हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनको स्टोन होने की बात कही जा रही है, जिसके कारण उनका ऑपेरेशन किया गया है। कहा जा रहा है कि कुछ ही दिनों में समर सिंह को अस्पताल से छुट्टी भी मिल जाएगी।

 

काम की बात करें तो समर सिंह जल्द ही फिल्म निर्भया में नजर आएंगे। इसमें वह ऋतु सिंह और रमेश द्विवेदी के साथ नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन धीरज ठाकुर ने किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News