हर्षवर्धन कपूर की फिल्म ''भावेश जोशी सुपरहीरो'' का ट्रेलर हुआ रिलीज

5/3/2018 3:38:16 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर की अपकमिंग फिल्म 'भावेश जोशी सुपरहीरो' का ट्रेलर रिलीज हो गया हैं। फिल्म में हर्षवर्धन कपूर लीड रोल में हैं। ये हर्षवर्धन की दूसरी फिल्म है। फिल्म में वे एक सुपरहीरो की भूमिका में हैं, जिसमें पहले तो वे कागज का मास्क पहन कर लोगों को इंसाफ दिलाते हैं और वीडियो बनाते हैं।

 

 

जब यह मामला राजनैतिक तूल पकड़ता है भावेश जोशी नाम का शख्स असल में एक हीरो बन जाता है और लोगों की मदद करने के लिए रात के अंधेरे में निकलता है। ट्रेलर में एक डायलॉग है, 'हीरो पैदा नहीं होता... बनता है'। ट्रेलर में जमकर मारधाड़ और एक्शन सीन्स दिखाए गए हैं। फिल्म को इरोस इटरनेशनल, रिलायंस एंटरटेनमेंट, विकास बहल और अनुराग कश्यप प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म 25 मई को रिलीज होगी।


Punjab Kesari