आखिर क्या था फिल्म में जो देखते ही इस एक्ट्रैस ने लगा दी थी बिल्डिंग से छलांग!

6/7/2017 11:17:15 AM

मुंबई: मलयालम एक्ट्रैस भावना मेनन  का आज बर्थडे है। वह आज 31 साल की हो गई है। भावना बचपन में एक्ट्रैस आमला से बहुत प्रभावित थीं। उनकी फिल्मों को देखने के बाद वे आईना देखकर एक्टिंग की प्रैक्टिस करती थीं। एक बार तो उन्होंने आमला को एक फिल्म में बिल्डिंग से कूदता देख खुद भी बिल्डिंग से छलांग लगा दी थी। इसके कारण उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया था। 

6 जून, 1986 को सिनेमैटोग्राफर के घर जन्म लेने वाली भावना का वास्तविक नाम कार्तिका मेनन है। भावना जब 11वीं क्लास में पढ़ रही थीं, तभी उन्हें फिल्म का ऑफर मिल गया था। उन्होंने मात्र 16 साल की उम्र फिल्म 'नाम्मल' से डेब्यू किया था। उन्होंने बहुत जल्दी मलयालम सिनेमा में अपना स्थान बना लिया। अपनी डेब्यू फिल्म 'नाम्मल' के लिए उन्होंने अवॉर्ड जीता था। इसके बाद भावना ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। भावना ने अपनी एक दशक लंबी अभिनय यात्रा में दो बार केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड और एक बार फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता है। इसके अलावा उन्होंने कई अन्य अवॉर्ड्स भी जीते।