कॉकटेल पार्टी से रिसेप्शन तक, शादी की रस्मों में ये ड्रेसेस पहनेंगी भारती सिंह

11/30/2017 12:07:07 PM

मुंबई: कॉमेडियन भारती सिंह 3 दिसंबर को गोवा में अपने ब्वॉयफ्रेंड हर्ष लिम्बाचिया से शादी करने जा रही है। भारती की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। सोमवार को उनकी बैंगल सेरेमनी हुई। इस मौके पर भारती ने रेड कलर का लहंगा पहना था। इस लहंगे में वे बेहद गॉर्जियस नजर आ रही थी। उनका ये लहंगा डिजाइनर नीता लुल्ला ने डिजाइन किया है। इसी बीच भारती की अन्य ड्रेसेस की फोटोज सामने आई हैं जिसे वे हल्दी, मेहंगी, कॉकटेल पार्टी और रिसेप्शन जैसी रस्मों में पहनेंगी। 

मुंबई को 29 नवंबर को होने वाली माता की चौकी में भारती व्हाइट कलर का लेंथ फ्लोर अनारकली सूट पहना। इस ड्रैस के साथ वे रेड कलर का दुपट्टा कैरी करेंगी।
हल्दी सेरेमनी में भारती यलो कलर का फ्रिल गाउन पहनेंगी, वहीं मेहंदी में वे ग्रीन कलर का स्कर्ट एंड क्रॉप टॉप पहनेंगी। जिस पर मिरर वर्क होगा।

 

बात अगर कॉकटेल पार्टी की करें तो वे इसमें डार्क रेड कलर का ऑफ शोल्डर गाउन डालेंगी।