शादी के बाद इतनी पतली हो गईं हैं भारती सिंह, तस्वीरें देखकर यकीन नहीं कर पाएंगे आप

3/19/2018 11:51:55 AM

मुंबई: टीवी पॉपुलर कॉमेडियन भारती सिंह शादी के बाद काफी बदल चुकीं हैं। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं जिन्हें देखकर आप यकीनन चौंक जाएंगे। तस्वीरों में उनका वजन काफी कम लग रहा है।

तस्वीरों में पति हर्ष लिम्बाचिया के साथ भारती कैमरे के सामने बेहद स्टाइल के साथ पोज देते हुए नजर आ रहीं हैं। बीते दिनों भी भारती की साड़ी में कई तस्वीरें वायरल हुईं थी जिसको लोगो ने काफी पसंद किया। भारती खुद भी बहुत हिम्मती और प्रतिभाशाली है जिसके वजह से आज वो इस मुकाम पे पहुँच चुकी है की उनकी एक अलग ही पहचान बन चुकी है| 

बताया जाता है कि भारती एक मध्यम वर्ग के परिवार में पैदा हुई थी। उनका जन्मस्थान पंजाब में हैं। वह सिर्फ 2 साल की थी जब उनके पिता की मृत्यु हो गयी।

उनकी माँ कमला सिंह तीन बच्चों को सँभालने के लिए अकेली रह गईं| उन्होंने किसी और के साथ बसने की बजाए अकेले संघर्ष करना पसंद किया। अपने पिता की अनुपस्थिति में भारती का बचपन काफी मुश्किलों भरा रहा।

बता दें कि कॉमेडी शो से मशहूर हुई भारती सिंह ने कुछ महिने पहले अपने बॉयफ्रेंड हर्ष लिम्बाचिया से शादी कर अपना घर बसा लिया है। इन्होंने अपनी शादी के दौरान सोशल साइट पर खूब सुर्खियां बटोरी थी। इऩके फैन्स इनकी शादी की सभी रस्मों को देखने के लिए बरकरार रहते थे। उन्होंने कई शो में एकरिंग भी की हैं। 

 

Punjab Kesari