बेटे संग एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं भारती सिंह, बेबी स्ट्रॉलर में सोए नन्हें गोला की मासूमीयत पर आया फैंस का दिल

11/17/2022 11:20:56 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. 'लाफ्टर क्वीन' भारती सिंह मां बनने के बाद काफी सुर्खियों में रहती हैं। वह अक्सर अपने लाडले गोला के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसी बीच बीते बुधवार भारती को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां वह बेटे गोला के साथ नजर आईं। कॉमेडियन ने वहां पैपराजी संग खूब मजाक-मस्ती की, जहां से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।


सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि भारती अपने बेटे गोला के साथ एयरपोर्ट पर नजर आ रही हैं।

 

इस दौरान कॉमेडियन व्हाइट ड्रेस पहने और बालों का बन किए कैजुअल दिख रही हैं। वहीं उनका बेटा बेबी स्ट्रॉलर में सोया हुआ नजर आ रहा है।

 

वह अपने लाडले का चेहरा मीडिया को दिखाते हुए पोज दे रही हैं। कई दिनों बाद गोला को देखने पर फैंस काफी खुश हो रहे हैं।


बता दें, 3 दिसंबर 2017 को गोवा में कॉमेडियन हर्ष लिंबाचिया के साथ शादी के बंधन में बंधी थी। शादी के 5 साल बाद भारती ने 3 अप्रैल 2022 को बेटे गोला का जन्म दिया। वैसे कॉमेडियन के बेटे का असली नाम लक्ष्य सिंह लिंबाचिया है। कपल प्यार से अपने लाडले को गोला कहकर पुकारता है।

 


 

Content Writer

suman prajapati