Adorable:आंखों पर चश्मा...हाथ में जादू की छड़ी...''Harry Potter'' लुक में सुपर क्यूट दिखे भारती सिंह के बेटे ''लक्ष्य''

7/17/2022 7:49:35 AM

मुंबई: काॅमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया इसी साल एक प्यारे से बेटे के पेरेंट्स बने। कपल ने अपने लाडले का नाम लक्ष्य सिंह लिंबाचिया रखा है हालांकि वह नन्हें राजकुमार को प्यार से गोला कहते हैं। बीते दिनों ही कपल ने अपने गोला का मुंह दिखाई की। 

जैसे ही गोला की तस्वीरें सामने आईं इंटरनेट पर वायरल होने लगी थी। नन्हें लक्ष्य अपनी मां भारती की काॅर्बन काॅपी हैं। बेटे के चेहरे का दीदार करवाने के बाद से ही कपल इंस्टा पर लक्ष्य की कई तस्वीरें शेयर कर रहा है।

 वहीं अब एक बार फिर नन्हें लक्ष्य की तस्वीरें इंटरनेट पर छाईं हुईं हैं जिन्हें भारती ने शेयर किया है। शेयर की तस्वीर में लक्ष्य हैरी पाॅटर लुक में दिख रहे हैं। लुक की बात करें तो भारती के लाडले येलो एंड मैरून कलर की ड्रेस के साथ ब्राउन टोपी लगा रखी है। 

इसके साथ ही हैरी पॉटर की तरह चश्मा भी लगा रखा है। उनके हाथ में जादू की छड़ी भी है जो हैरी पॉटर के पास देखी जाती है। ये प्यारी तस्वीरें किसी का भी दिल पिघलाने के लिए काफी है। इन तस्वीरों के साथ भारती ने लिखा-'लक्ष्य सिंह लिंबाचिया पॉटर।  #babyboy #love #blessed #golla।'

View this post on Instagram

A post shared by Bharti Singh (@bharti.laughterqueen)

इससे पहले उन्होंने अपने बेटे लक्ष्य के चेहरे का खुलासा करते हुए पहली बार इंस्टा पर तस्वीरें शेयर की थीं जिसमें पूरी फैमिली व्हाइट आउटफिट में ट्विनिंग करती हुई नजर आ रही थी।

 

 

Content Writer

Smita Sharma