मां बनने के बाद पहली बार मायके पहुंचीं भारती सिंह, नानी के घर ''गोला'' का हुआ शानदार स्वागत
6/24/2022 2:55:14 PM

मुंबई: काॅमेडियन भारती सिंह उन हसीनाओं में से एक हैं जो काम और घर को बखूबी से बैलेंस करती हैं। भारती ने बेटे गोला के जन्म के कुछ दिनों बाद ही काम पर लौट आईं थी लेकिन उनकी पहली प्राथमिकता उनका बेटा ही है।
वह अपने बेटे गोला के साथ मदरहुड फेज को एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में भारती बेटे गोला को लेकर अपनी मां के घर गई हैं, जिसका वीडियो उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है भारती के बेटे का अपनी नानी के घर में आरती उतार कर भव्य स्वागत किया गया।
भारती ने बताया कि वह अपनी भांजी दीक्षा को सरप्राइज देने जा रही हैं और उसके साथ बर्थडे लंच में शामिल होंगी। भारती के परिवार वाले उनके लाडले से मिलकर काफी खुश हुए और ये उनके चेहरों से साफ झलक रहा था।
भारती ने ये भी बताया कि, उनकी मां घर पर नहीं हैं, क्योंकि उन्हें अमृतसर में कुछ काम था। जब वह वापस आएंगी, तो वह अपने बेटे को उसकी नानी से मिलवाने लाएंगी।
इसके साथ ही भारती ने फैंस को अपने 'मायके' के घर का भी टूर कराया। पूजा घर से लेकर बेडरूम और बार एरिया की झलक भारती के इस वीडियो में दिखी।
भारती सिंह ने 3 अप्रैल 2022 को अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था। भारती और हर्ष ने जन्म के बाद से ही बेटे को प्यार से गोला बुलाते हैं लेकिन हाल ही में एक वीडियो में भारती ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे का नाम लक्ष्य रखा है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

पाकिस्तानी और अमेरिकी सेना के शीर्ष अधिकारियों ने की बैठक, सुरक्षा सहयोग पर चर्चा

कलावा बांधने व बंधवाते समय रखें इन नियमों का ध्यान वरना दिनों में हो जाएंगे कंगाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भेंट की

Janmashtami: जीवन में कठिनाइयों का समय समाप्त नहीं हो रहा है तो...