भारती ने कैमरे के सामने की उटपटांग हरकतें, वीडियो देख यूजर्स बोले- आज फिर गांजा ले लिया
1/9/2021 1:26:29 PM
मुंबई. कॉमेडियन भारती सिंह किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती है। भारती हमेशा मस्ती मजाक के मूड में नजर आती है। हाल ही में रास्ते में पैपराजी ने भारती को घेर लिया। भारती ने कैमरे के सामने कॉमेडी मूड में खूब मस्ती की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। भारती की इन हरकतों के कारण उन्हें ट्रोल भी किया गया है।
वीडियो में भारती खूब मस्ती करती हुई दिखाई दे रही है। कैमरे को देखकर भारती कॉमेडी मूड में आ गई और कैमरे की तरफ आगे बढ़कर जोर-जोर से हंसने लगी। भारती ने आस-पास खड़े सभी लोगों को भी खूब हंसाया। भारती फोटोग्राफर्स के साथ बात करती भी नजर आई। भारती को इन हरकतों के लिए खूब ट्रोल भी किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा- इसने फिर गांजा फूंका है। एक अन्य ने लिखा है- आज भी नशा किया है क्या,यह तो मजाक है लेकिन वह बहुत एंटरटेनिंग हैं।
बता दें बीते दिनों भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिबांचिया एनसीबी के घेरे में आ चुके हैं। एनसीबी ने भारती और हर्ष के घर छापेमारी की थी। जिसके दौरान एनसीबी को गांजा बरामद हुआ था। भारती और हर्ष ने गांजा लेने की बात कुबूल भी की थी और दोनों को हिरासत में ले लिया गया था।