Nursery Room:  लाडले बेटे ''गोला'' के लिए भारती सिंह ने खरीदा 31 हजार का Baby Cot, फैंस को दिखाई झलक

5/6/2022 1:50:53 PM

मुंबई: काॅमेडियन भारती सिंह इन समय अपनी मदरहुड लाइफ को एंजाॅय कर रही हैं। भारती ने बीते महीने एक बेटे को जन्म दिया जिसे वह प्यार से 'गोला' कहती हैं। वह अपने इंस्टा हैंडल और अपने YouTube चैनल पर अपने प्रशंसकों को अपने नए फेज के बारे में अपडेट देती रहती हैं।

PunjabKesari

भारती ने बेबी के जन्म से पहले ही बच्चे के लिए कई चीजें बनानी शुरु कर दी थीं जिसके बारे में वह आए दिन फैंस को बताती रहती हैं। भारती ने अपने लाडले के लिए नर्सरी बनाई जिसकी झलक हाल ही में देखने को मिली। भारती ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने पति हर्ष के साथ एक प्यारी स्टोरी शेयर की।

PunjabKesari

इस तस्वीर में कपल के बेटे की नर्सरी की झलक देखने को मिली इसमें एक प्यारा व्हाइट कलर का बेबी कोट था जिसे रंगीन इंद्रधनुष-थीम वाले बेडस्प्रेड और एक नरम खिलौनों से सजाया गया था। अपने बेटे की कोट के बगल में पोज देते हुए यह जोड़ा प्यारा लग रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक इस बेबी कोट की कीमत 31,500 रुपए है।

PunjabKesari

भारती ने 3 अप्रैल को प्यारे से बेटे को जन्म दिया। वहीं 3 मई को उनका लाडला 1 महीने का हो गया। लेकिन अभी तक भारती ने ना तो अपने बेटे का चेहरा दिखाया है और ना ही उसके नाम का खुलासा किया है। फैंस भारती के लाडले की तस्वीर देखने के लिए बेहद एक्साइटिड है। याद दिला दें कि 15 अप्रैल 2022 को भारती सिंह अपने बेबी के जन्म के 12 दिन बाद ही काम पर लौट आई थीं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News