''जो टम्मी में था वो बाहर आ गया'' खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर New Mommy भारती सिंह ने फैंस को दी गुड न्यूज

4/4/2022 3:29:52 PM

मुंबई: काॅमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के घर हाल ही में पहले बच्चे की किलकारी गूंजी। भारती सिंह ने 3 अप्रैल को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया।  हर्ष ने भारती संग मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीर शेयर कर इस खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर किया।

इस न्यूज के बाद से ही हर कोई न्यू माॅम डैड को बधाई दे रहा है। इसके साथ ही हर कोई उनके लाडले की झलक देखने को बेताब है। इसी बीच भारती ने मां बनने बाद इंस्टा पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

ये तस्वीरें उनके मैटरनिटी शूट की हैं जिनमें उनका खूबसूरत अंदाज देखने को मिल रहा है। तस्वीरों में भारती सिंह पिंक कलर की रफ्लड ड्रेस में स्टनिंग दिख रही हैं। इस ड्रेस में वह बड़े ही काॅन्फिडेंस से बेबी बंप को फ्लॉन्ट कर रही हैं।

 

तस्वीरों में उनका प्रेग्नेंसी ग्लो भी दिख रहा है। तस्वीरों को शेयर कर  New Mom भारती ने लिखा-जो टम्मी में था आ गया बाहर इट्स ए बेबी बाॅय। फैंस भारती की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्हें मां बनने की ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bharti Singh (@bharti.laughterqueen)

भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया पहली बार एक रियलिटी शो के सेट पर मिले थे, जहां भारती एक कॉमेडियन थीं और हर्ष स्क्रिप्ट राइटर थे। कुछ समय तक डेटिंग करने के बाद भारती और हर्ष साल 2017 में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के करीब 5 साल बाद कपल के घर नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी है। 

Content Writer

Smita Sharma