मां के बर्थडे पर भारती सिंह का खास पोस्ट-''भगवान हर जगह नहीं होता इसलिए तो मां बनाई''

11/9/2021 11:37:32 AM

मुंबई: कॉमेडियन भारती सिंह आज (9 नवंबर) अपनी मां कमला सिंह का बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। मां के बर्थडे पर भारती सिंह ने इमोशनल और प्यारी बर्थडे पोस्ट शेयर की है। भारती ने इंस्टा पर मां संग कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में वह को प्यार से गले लगाए हैं।

वहीं एक तस्वीर में वह भारती मां काॅमेडियन के गाल पर किस करती दिख रही हैं। तस्वीर के साथ भारती ने लिखा-'भगवान हर जगह नहीं होती इसलिए तो मां बनाई है। हैप्पी बर्थडे मां #mygod #mylife #myheartbeat #blessed'

भारती की इस पोस्ट पर उनके इंडस्ट्री से जुड़े दोस्त कमेंट पर उनकी मां को बर्थडे की शुभकामनाएं दे रहे हैं। द कपिल शर्मा शो में भारती के को-स्टार चंदन प्रभाकर ने कमेंट कर लिखा-'हैप्पी बर्थडे आंटी जी।' अर्चना पूरन सिंह ने भी अपनी मां को विश करते हुए कहा-'हैप्पी हैप्पी बर्थडे जी।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bharti Singh (@bharti.laughterqueen)

इस साल की शुरुआत में, भारती ने अपनी मां को खोने के डर के बारे में खुलकर बात की क्योंकि उन्होंने COVID के साथ एक कठिन लड़ाई लड़ी थी। भारती ने अपने डर के बारे में बात तब की जब वह अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ डांस दीवाने 3 की होस्ट कर रही थीं। 

बता दें कि भारती सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी क्यूट वीडियो शेयर करती रहती हैं। काम की बात करें तो भारती इन दिनों अपने नए गेम शो की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा वह द कपिल शर्मा शो में भी नजर आ रही हैं। 

 

Content Writer

Smita Sharma