भारती सिंह ने बेटे गोला के साथ बनाया Super Cute वीडियो, मां की तरह ही लोगों को हंसाता दिखा लक्ष्य
8/3/2022 2:17:08 PM

मुंबई: 'काॅमेडी क्वीन' भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया टीवी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। फैंस को हर्ष और भारती के बीच का प्यार ही नहीं बल्कि कपल की कॉमिक टाइमिंग भी खूब पसंद है। अप्रैल में कपल ने एक प्यारे से बेटे की किलकारी गूंजी। भारती अपने नन्हें शहजादे को गोलू नाम से पुकारते हैं हालांकि उसका असल नाम लक्ष्य लिंबाचिया है।
भारती हर्ष की तरह उनका बेटा गोला भी फैंस का फेवरेट बन गया है। लक्ष्य के साथ भारती सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटोज शेयर करती रहती हैं। गोला की क्यूटनेस देखकर फैंस उनके दीवाने हो गए हैं।
भारती ने हाल ही में बेटे गोला के साथ एक क्यूट वीडियो शेयर किया है जो अब वायरल हो गया है। वीडियो में भारती गोला से बात करती नजर आ रही हैं। वहीं गोला अलग-अलग एक्सप्रेशन देते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में भारती समझने की कोशिश कर रही हैं उनका क्यूट सा बेटा कहना क्या चाहता है। वीडियो में भारती गोला से पूछती है-क्या बोल रहो हो बेटा, ना आप रो रहे हो, ना हंस रहे हो, चाहते क्या हो।' गोला वीडियो में बहुत क्यूट लग रहे हैं।
भारती और हर्ष अपने फैंस से सोशल मीडिया के जरिए जुड़े रहते हैं। भारती और हर्ष का यूट्यूब चैनल भी है लाइफ ऑफ लिम्बाचिया जिसमें वह अपने डेली रुटीन के बारे में फैंस को बताते हैं और बेटे गोला की झलक भी दिखाते हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

अमेरिकी वायुसेना के ब्रिगेडियर जनरल ग्रेड पर नियुक्ति के लिए भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री नामित

Ratha Saptami : हर तरह के कष्ट से छुटकारा पाने के लिए इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा

भाजपा की दिल्ली इकाई कार्यकारिणी की बैठक में संगठनात्मक मुद्दों, आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा करेगी

Corona Update: देश में मार्च 2020 के बाद कोरोना के सबसे कम मामले