अब भारती सिंह ने शेयर की अपने लाडले के नए लुक की तस्वीर, 'जोकर' बने नन्हें गोला ने जीता सबका दिल

7/28/2022 11:56:18 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. कॉमेडियन भारती सिंह ने इसी साल अप्रैल में पति हर्ष लिंबाचिया के बेटे को जन्म दिया था। अब कपल का गोलू-मोलू सा बेटा करीब 4 महीने का हो गया है। दोनों अपने लाडले की प्यारी-प्यारी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। हाल ही में भारती ने अपने बेटे की एक नई तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो फैंस का खूब दिल जीत रही है।


भारती सिंह द्वारा शेयर की गई नई तस्वीर में उनके बेटे गोला का नया लुक देखने को मिल रहा है। कपल का लाडला जोकर के लुक में बेहद प्यारा लग रहा है। फोटो के बैकग्राउंड में 'जीना यहां मरना यहां' सॉन्ग चल रहा है। हालांकि, 'गोला' को जो भारती सिंह ने जोकर बनाया है, वह फिल्टर की मदद से बनाया है।


बता दें, भारती सिंह-हर्ष लिंबाचिया ने दिसंबर 2017 में शादी की थी। भारती ने शादी के चार साल बाद यानी 2021 में कपल ने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी, जिसके बाद 3 अप्रैल को कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। 

बता दें कि 'दो बारा' एक मिस्ट्री ड्रामा फिल्म है जो कि 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर तापसी पन्नू इवेंट में मौजूद नहीं थीं। बताया जा रहा है कि वो शाह रुख खान के साथ फिल्म डिंकी की शूटिंग में व्यस्त हैं। तापसी के अनुराग कश्यप की ये दूसरी फिल्म है। 


 

Content Writer

suman prajapati