मां बनने जा रही भारती सिंह का खुलासा- ''डिलीवरी के बाद दो महीने का ही ब्रेक लूंगी क्योंकि मैं काम के बिना नहीं रह सकती''

1/23/2022 12:20:26 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह जल्द ही एक बच्चे की मां बनने वाली हैं। वह इन दिनों रियलिटी शो हुनरबाज देश की शान में बतौर होस्ट शो में नज़र आ रही हैं। इसी बीच उन्होंने उर्मिला कोरी के साथ अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर खास बातचीत की।
 


भारती सिंह ने बताया कि अप्रैल महीने में मेरी डिलीवरी है। उसके बाद मैं डेढ़ दो महीने का ब्रेक लूंगी। उससे ज़्यादा नहीं क्योंकि मुझे काम करने की बहुत बुरी आदत है। मैं काम के बिना रह ही नहीं पाऊंगी तो लौट आऊंगी।


बेटी की इच्छा की खास वजह बताते हुए भारती सिंह ने कहा- ये हर्ष और मेरी हम दोनों की सोच हैं कि लड़की होने से पूरा घर का माहौल बदल जाता है। लड़कियां नए तरीके से बेहतर जीवन को बनाती है।लड़के को आप ये खोतया करके बोल सकते हैं, लेकिन लड़की से आप बहुत प्यार और सलीके से पालते हैं।


इन दिनों हर्ष से आपकी क्या चीज़ की सबसे ज़्यादा डिमांड होती है? इस पर कॉमेडियन ने बताया कि वो उनसे मोमोज मंगवाती है। जब तक वो मोमोज लेकर आता है तब तक मन कुछ और खाने का हो जाता है तो फिर उसे वो लाने को कहती हूं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News