''मैं बहुत रोई हूं आज'' 12 दिन के बच्चे को घर छोड़ सेट पर लौटींभारती सिंह, बोलीं-बेटा अकेला..मन उदास पर काम तो काम

4/16/2022 8:30:19 AM

मुंबई: काॅमेडियन भारती सिंह हाल ही में  मां बनी हैं। भारती सिंह ने 3 अप्रैल को प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। भारती सिंह ने अपनी पूरी प्रेग्नेंसी के दौरान लगातार काम किया था। यहां तक कि वह डिलीवरी से एक दिन पहले भी शूट पर गई थीं। हालांकि डिलीवरी की वजह से वह कुछ दिनों से शो में नजर नहीं आईं थीं लेकिन बेटे को जन्म देने के महज 12 दिन बाद भारती  वापस काम पर लौट गई हैं।

शुक्रवार शाम भारती को हुनरबाज के सेट पर देखा गया। इस दौरान पैपराजी से बात करते हुए भारती ने कहा- 'आज मैं बहुत रोईं। 12 दिन का है बेबी और... लेकिन काम काम है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

जब पैपराजी भारती सिंह से कहते हैं कि रणबीर-आलिया की शादी हो गई है, आप इसके बारे में कुछ कहना चाहेंगी। तो भारती सिंह कहती हैं-'बहुत बहुत बधाई। इसके बाद कॉमेडियन हमेशा कि तरह अपने मजाकिया लहजे में कहती हैं, 'उन्होंने हमें बुलाया था, लेकिन हम गए नहीं क्योंकि बच्चा छोटा है। इसके बाद वह कहती हैं...हमें नहीं बुलाया।'

 

इससे पहले 'हुनरबाज: देश की शान' से सेट से बेटे संग घर में आराम कर रही भारती को वीडियो काॅल किया गया था। मेकर्स ने एक वीडियो रिलीज किया है, जिसमें मिथुन चक्रवर्ती, सुरभि चंदना से भारती के बारे में कुछ कहते हैं और तभी स्क्रीन पर भारती दिख जाती हैं। वीडियो में मिथुन दा कहते दिख रहे हैं-'सुरभि मेरी जिंदगी को अभी तक जिसने ह*** किया था, उसे बच्चा हो गया है ना तो वह घर पर है। शांति से है और मैं भी शांति से हूं।'

मिथुन दा की यह बात सुनकर जैसे ही सुरभि उनके पास जाती हैं तो स्क्रीन पर भारती नजर आती हैं।वह मिथुन दा से कहती हैं-'इधर में बच्चे के साथ खेल रही हूं और उधर आपका अपना खेल जारी है। क्या कर रहे हो सर आप। ये लड़की (सुरभि चंदना) आप से कम से कम 62 साल छोटी होगी।' तब मिथुन कहते हैं-बंदर कितना भी बूढ़ा हो जाए, गुलाटी मारना नहीं भूलता। इतना सुनकर भारती जो बोलती हैं, सभी की हंसी छूट जाती है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

इसके बाद भारती सिंह सभी को अपने बेटे की झलक दिखाती हैं। हालांकि इस दौरान वह बेटे का चेहरा छुपाए रखती हैं। सब लोग भारती को बधाई देते हैं। करण जौहर भी बधाई देते हैं और फिर भारती के बेटे के लिए 'लकड़ी की काठी' गाना अपने ही अंदाज में गाते हैं। अंदाज ऐसा होता है कि हंसते-हंसते सबके पेट दुख जाते हैं। जब परिणीति, भारती से पूछती हैं कि बच्चा ठीक तो है ना? तो भारती बेटे को पुचकारते हुए कहती हैं-'कोई नहीं, कोई नहीं बेटा आपने इतना सहा है ना। आपको मामू ही लॉन्च करेंगे।'


 

Content Writer

Smita Sharma