टैलेंट के मामले में भारती सिंह से कम नहीं हैं उनकी भांजी, ''खलीबली'' पर क्रेजी डांस हो रहा है वायरल

5/28/2018 11:10:27 AM

मुंबई: टीवी पॉपुलर कॉमेडियन भारती सिंह अपनी शानदार कॉमेडी से एक अलग ही पहचान बन चुकी हैं। उनकी बिंदास कॉमेडी देख उनके फैंस लोटपोट हो जाते हैं। वहीं भारती की भांजी में टैलेंट के मामले में उनसे कम नही हैं। 

हाल ही में भारती ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी भांजी की एक वीडियो शेयर की है जिसमें उनकी भांजी इशिका रणवीर सिंह के हिट डांस नंबर "खलीबली" पर क्रेजी डांस करते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में इशिका रणवीर के लुक को मैच करने के लिए अपने बाल खुले रखे हैं।

इशिका रणवीर सिंह के एक्सप्रेशन और डांस मूव्ज को बेहतरीन तरीके से कॉपी करती नजर आ रही हैं। वीडियो पोस्ट करते हुए भारती ने लिखा, मेरा मोटा खिलजी, मिस यू, come back soon। भारती के फैंस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो को अब तक 208,107 व्यूज मिल चुके हैं।

बता दें कि भारती सिंह ने कुछ महीने पहले अपने बॉयफ्रेंड हर्ष लिम्बाचिया से शादी कर अपना घर बसा लिया है। इन्होंने अपनी शादी के दौरान सोशल साइट पर खूब सुर्खियां बटोरी थी। इऩके फैन्स इनकी शादी की सभी रस्मों को देखने के लिए बरकरार रहते थे।

उन्होंने कई शो में एकरिंग भी की हैं। भारती सोशल साइट पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते रहती हैं। वहीं शादी के बाद उनकी लुक में भी काफी बदलाव आया है। उनका फैट टू फिट लुक देख फैंस काफी हैरान भी रह गए। भारती पहले से ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं। 

 

A post shared by Bharti Singh (@bharti.laughterqueen) on

 

Punjab Kesari