शादी से पहले भारती ने सजाई 'माता की चौकी', फिर मंगेतर के साथ लगाए खूब ठुमके

11/30/2017 2:18:40 PM

मुंबई: टीवी कॉमेडियन क़्वीन भारती सिंह इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं। वह हर्ष के साथ 3 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। वैसे भारती की कॉमेडी एेसी है कि सबको लोटपोट कर देती हैं।

उनकी क्यूटनेस को देखकर सभी बेहद खुश होते हैं। भारती ने बहुत मेहनत और स्ट्रगल से ये मुकाम हासिल किया है। सभी को हंसाने और खिलखिलाने वाली भारती अब विवाह के बंधन में बंधने जा रही हैं।

हाल ही में भारती की बैंगल सेरेमनी के बाद बुधवार को मुंबई में माता की चौकी रखी गई। भारती के घर पर रखे गए इस प्रोग्राम में फैमिली मेंबर्स के अलावा, उनके फ्रेंड्स शामिल हुए।

इस मौके पर जहां भारती ने डिजाइनर आशीष और शेफाली का पिंक अनारकली लहंगा पहना तो वहीं उनके मंगेतर हर्ष लिम्बचिया रॉयल ब्लू शेरवानी में नजर आए। इस दौरान कपल ने माता के भजनों पर खूब ठुमके लगाए। बता दें कि भारती और हर्ष की शाई 3 दिसंबर को गोवा में है। वह इस दौरान काफी सुंदर लग रही थी।