भारती सिंह ने मायके में रखी 7 महीने के बेटे लक्ष्य की अन्नप्राशन पूजा, व्हाइट कुर्ते में क्यूट दिखे ''गोला''

11/2/2022 8:50:18 AM

मुंबई: भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया इसी साल एक प्यारे बेटे लक्ष्य के पेरेंट्स बने। दोनों अक्सर ही अपनी आंखों के तारे लक्ष्य लिम्बाचिया की प्यारी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।लक्ष्य अभी सात महीने के हो गए हैं। ऐसे में भारती ने अपने लाडले के लिए अन्नप्राशन पूजा रखी।

भारती ने ये फंक्शन अपने होमटाउन अमृतसर में किया है, जहां उनके सभी प्रियजन मौजूद रहे। इस फंक्शन में सभी ने एक साथ खूब मस्ती की और जश्न की झलकियां उसी का प्रमाण हैं। 

फंक्शन के लिए भारती ने एक आसमानी नीले रंग का सूट पहना था, जिस पर कढ़ाई और सीक्विन का काम किया गया था। अपने बालों को एक बन में बांधा था। उन्होंने सोने की झुमकी और दुपट्टे से अपने लुक को पूरा किया था।

दूसरी ओर उनके बेटे लक्ष्य व्हाइट कुर्ते में क्यूट दिखे।  वहीं हर्ष ने कैप के साथ एक्सेसराइज़्ड कैजुअल लुक चुना था। वीडियो में परिवार को पूजा करते और लक्ष्य को खाना खिलाते व उसे उपहार देते देखा जा सकता है।


 बता दें कि भारती और हर्ष लिंबाचिया इंडस्ट्री के लविंग कपल्स में से एक हैं। दोनों ने शादी से पहले करीब 7 साल तक एक दूसरे को डेट किया था 3 दिसंबर 2017 को शादी रचाई थी। शादी के पांच साल बाद 3 अप्रैल 2022 को कपल ने बेटे लक्ष्य लिंबाचिया का स्वागत किया।

Content Writer

Smita Sharma