बेटे के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए भारती-हर्ष, स्ट्रॉलर में लेटा कैमरे के सामने तेजी से हाथ-पांव चलाता दिखा गोला

9/11/2022 12:02:23 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह अपने ही अंदाज को लेकर चर्चा में रहती हैं। कॉमेडियन ने इसी साल अप्रैल में पति हर्ष लिंबाचिया के बेटे लक्षय को जन्म दिया था, जिसके साथ कपल अक्सर क्वालिटी टाइम स्पैंड करता नजर आता है। हाल ही में हर्ष-भारती को बेटे के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां से उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि भारती और हर्ष एक साथ चल रहे हैं। इस दौरान भारती पीच, व्हाइट और ब्लू ड्रेस में कैजुअल दिख रही हैं, जबकि हर्ष व्हाइट शर्ट और डेनिम में नजर आ रहे हैं।

 

वहीं कपल का बेटा पीच आउटफिट में स्ट्रॉलर में लेटा नजर आ रहा है और नैनी उसे कपल के साथ लेकर जा रही है। मीडिया के कैमरे के सामने गोला तेजी से हरकतें करता दिख रहा है। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Koimoi.com (@koimoi)


बता दें, भारती सिंह ने इसी साल 3 अप्रैल को प्यारे से बेटे को जन्म दिया। भारती और हर्ष ने अपने लाडले का नाम लक्ष्य सिंह लिम्बाचिया रखा है हालांकि वे प्यार से उसे गोला बुलाते हैं। कपल अक्सर अपने लाडले की तस्वीरें फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करता रहता है। 


 

Content Writer

suman prajapati