पति हर्ष लिम्बाचिया संग दुबई में भारती सिंह ने सेलिब्रेट की चौथी वेडिंग एनिवर्सरी, चोकलेट केक देख यूं खुश हुईं कॉमेडियन

12/4/2021 10:26:41 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. फेमस टीवी कपल भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया को उनके होस्टिंग स्किल्स और कॉमेडी तड़का के लिए जाना जाता है। दोनों एक साथ क्वालिटी टाइम स्पैंड करते नजर आते हैं। 3 दिसंबर को कपल की शादी के चार साल पूरे हो गए। इस मौके पर सेलिब्रेशन के लिए दोनों दुबई पहुंचे और वहां इस अवसर को खास अंदाज में सेलिब्रेट किया, जिसका वीडियो भारती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

 

भारती द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि कमरे को गुब्बारों और कपल की रोमांटिक फोटोज से खूब अच्छे तरीके से सजाया गया है।

PunjabKesari

 

टेबल को भी गुलाब की पंखुड़ियों से सजाया गया है, जिसपर केक और और चोकलेट्स रखी गई हैं।

PunjabKesari

 

वीडियो में भारती सिंह पति को हैप्पी एनिवर्सरी विश करती सुनाई दे रही हैं, जिसके बाद हर्ष पत्नी को किस करने लगते हैं। भारती कहती है-हमारी शादी को चार साल हो गए, इस पर हर्ष कहते हैं कि बार बार याद मत दिलाइए को चार साल हो गए। इसके बाद कॉमेडियन अपनी पति के गाल खींचने लगती हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bharti Singh (@bharti.laughterqueen)

वीडियो शेयर कर भारती ने कैप्शन में लिखा- 'हमारी सालगिरह पर इतने प्यारे सरप्राइज के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद @palazzoversacedubai.' भारती द्वारा शेयर किया ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। फैंस के अलावा स्टार्स भी कपल को सालगिरह की बधाई दे रहे हैं।

 


बता दें, भारती और हर्ष लिंबाचिया की शादी दिसंबर, 2017 में गोवा में हुई थी, जिसमें इंडस्ट्री की कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत की थी। वहीं इस साल कॉमेडियन ने बच्चा पैदा करने की इच्छा भी जताई थी।


 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News