It''s a Baby Boy: मां बनीं भारती सिंह, घर गूंजी नन्हें शहजादे की किलकारी

4/4/2022 7:59:46 AM

मुंबई: काॅमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया के घर खुशियों ने दस्तक दी है। अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में चल रहीं भारती सिंह घर नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी। भारती ने 3 अप्रैल को प्यारे से बेटे को जन्म दिया। पहले बच्चे के माता-पिता बने भारती-हर्ष की पति हर्ष लिंबाचिया की भी खुशी का ठिकाना नहीं है।

PunjabKesari

न्यू पापा हर्ष लिम्बाचिया ने अपने मैटरनिटी फोटोशूट की एक तस्वीर शेयर कर इस खुशखबरी को शेयर किया। तस्वीर में भारती और हर्ष व्हाइट आउटफिट में दिख रहे हैं। कपल ने हाथ में ब्लू फूलों की टोकरी थाम रखी है।

PunjabKesari

इस तस्वीर के ऊपर It's a Baby Boy लिखा है। हर्ष और भारती के बेबी अनाउंसमेंट ने उनके फैंस को सरप्राइज दिया है। सभी ने पहली बार बने माता-पिता के लिए बधाई की शुभकामनाओं से उनका पोस्ट भर दिया।

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

 

अनीता हसनंदानी ने लिखा-"याय्या बधाई।" राहुल वैद्य ने कमेंट किया-'ओएमजी देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता ... बधाई।' 

PunjabKesari

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया पेरेंट्स बनने को लेकर काफी एक्साइटेड थे। दोनों के लिए बहुत खुशी के क्षण हैं। दोनों फैंस संग अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी को समय से शेयर कर रहे थे। भारती आए दिन बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी तस्वीरें शेयर करती थीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Haarsh Limbachiyaa (@haarshlimbachiyaa30)

एक्ट्रेस को लेकर एक खास बात ये रही कि वे प्रेग्नेंसी फेज में भी काम करती नजर आईं।भारती ने अपने काम के साथ समझौता नहीं किया। बेटे को जन्म देने से एक दिन पहले भी भारती को सेट पर स्पाॅट किया गया था। 

PunjabKesari

भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया पहली बार एक रियलिटी शो के सेट पर मिले थे, जहां भारती एक कॉमेडियन थीं और हर्ष स्क्रिप्ट राइटर थे। कुछ समय तक डेटिंग करने के बाद भारती और हर्ष साल 2017 में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के करीब पांच साल बाद दोनों एक प्यारे से बच्चे के माता-पिता बने हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News