शेख बने भारती सिंह के नन्हें शहजादे ने चुराया फैंस का दिल, लक्ष्य के आगे हुक्का देख भड़के यूजर्स

7/25/2022 8:26:41 AM

मुंबई:कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के घर इसी साल नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी। भारती ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया जिसका नाम लक्ष्य लिंबाचिया हैं। कपल अपने लाडले को प्यार से गोला पुकारता है। बेटे को कई समय से लोगों से छिपाकर रखे के बाद अब इस कपल ने फैंस को अपने बेटे की झलक दिखा दी है। इसके साथ ही अब भारती और हर्ष समय-समय पर अपने बेटे की लेटेस्ट तस्वीरें फैंस के साथ साझा करते रहते हैं।

इस क्रम में अब हाल ही में भारती ने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे की एक नई तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में भारती के बेबी हबीबी लुक में बेहद क्यूट लग रहे हैं।  शेयर की गई तस्वीर में भारती सिंह के बेटे व्हाइट कपड़े में लिपटा हुआ कुर्सी पर बैठा नजर आ रहा है।

व्हाइट स्वैडल के साथ हबीबी स्टाइल टोपी पहने लक्ष्य इतने सुंदर लग रहे थे कि, उनसे नजरें हटा पाना मुश्किल है। उनके बगल में एक ब्लैक कलर हुक्का नजर आ रहा है जिसने हर किसी का ध्यान खींचा। लक्ष्य की इस तस्वीर को हर बार फैंस का प्यार और दुलार मिलता है

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bharti Singh (@bharti.laughterqueen)

 

लेकिन इस फोटो में हुक्का देख फैंस भारती से थोड़ा नाराज नजर आए। हालांकि, तस्वीर में नजर आ रहा हुक्का नकली है, फिर भी फैंस को यह कुछ खास पसंद नहीं आया। देखें यूजर्स के कमेंट 


इससे पहले भारती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बेटे गोला के फोटोशूट की तस्वीरें पोस्ट की थीं। तस्वीरों में नन्हें गोला को चमकीले पीले और मैरून रंग के स्वैडल व गोलाकार फ्रेम वाले चश्मे में देखा जा सकता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bharti Singh (@bharti.laughterqueen)

गोला एक ऊनी टोपी पहने और हैरी पॉटर वाली जादू की छड़ी पकड़े टोकरी में शांति से सोते हुए नजर आ रहे थे। उनके हैरी पॉटर लुक ने इंटरनेट पर तूफान ला दिया था। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए भारती ने कैप्शन में लिखा था- लक्ष्य सिंह लिंबाचिया पॉटर।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bharti Singh (@bharti.laughterqueen)

भारती सिंह-हर्ष लिंबाचिया ने दिसंबर 2017 में शादी की थी। भारती ने शादी के चार साल बाद यानी 2021 में कपल ने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी, जिसके बाद 3 अप्रैल को कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। 

 


 

Content Writer

Smita Sharma