भारती सिंह ने हर्ष लिंबाचिया के साथ करवाया रोमांटिक फोटोशूट, पति की बाहों में कॉमेडियन ने यूं फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

3/22/2022 11:43:06 AM

मुंबई. कॉमेडियन भारती सिंह बहुत जल्द मां बनने वाली है। भारती इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी टाइम को खूब एंजॉय कर रही है। इन पलों को यादगार बनाने के लिए भारती ने हाल ही में पति हर्ष लिंबाचिया के साथ मैटरनिटी फोटोशूट करवाया है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है।


तस्वीरों में भारती पिंक ड्रेस में नजर आ रही है। इसके साथ ब्लू झूमके पहने हुए हैं। लाइट मेकअप और पोनी से भारती ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में कॉमेडियन गॉर्जियस लग रही है। वहीं हर्ष ब्लू पैंट सूट में दिखाई दे रहे हैं।

दोनों रोमांटिक अंदाज में पोज दे रहे हैं। कपल की लविंग कैमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है। तस्वीरें शेयर करते हुए भारती ने लिखा- प्यार में मैं और मेरा हरशु। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।


बता दें भारती और हर्ष अपने बच्चे के जन्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। दोनों अपने बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हर्ष इन दिनों भारती का खूब ख्याल रख रहे हैं।

भारती प्रेग्नेंसी के आखिरी टाइम में भी काम कर रहे हैं। कॉमेडियन पति हर्ष के साथ शो 'हुनरबाज' को होस्ट कर रही है और 'खतरा-खतरा' में भी नजर आ रही है। 

Content Writer

Parminder Kaur