भारती सिंह के घर आया नन्हा मेहमान, टक्कू का स्वागत कर इमोशनल हुईं कॉमेडियन

8/30/2023 1:07:16 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. पॉपुलर कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया इन दिनों अपने लाडले बेटे गोला संग पेरेंटहुड एंजॉय कर रहे हैं। इसी बीच कपल ने हाल ही में अपने घर पर एक नन्हे मेहमान का स्वागत किया है, जिसकी जानकारी कॉमेडियन ने अपने ब्लॉग के जरिए फैंस को दी है।

 

दरअसल, भारती सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक ब्लॉग शेयर किया है, जिसमें हर्ष लिंबाचिया अपनी वाइफ भारती को एक पपी गिफ्ट करते दिख रहे हैं। भारती अपने नए डॉग को देख काफी भावुक हो जाती हैं और उसका आरती उतार कर घर में स्वागत करती हैं। इसके साथ ही रोते हुए बोलती हैं कि मेरा टक्कू आ गया।


View this post on Instagram

A post shared by Bharti Singh Fanpage 🐬 (@bhartiisingh13)

बता दें, भारती सिंह के डॉग का नाम टक्कू था, जिसका निधन उनके बेटे  के जन्म के अगले दिन हो गया था। टक्कू के निधन से भारती को गहरा सदमा लगा था। हालांकि, अब वह नए डॉग का स्वागत कर काफी खुश हैं। 


बता दें कि भारती सिंह एक मशहूर कॉमडियन हैं। वह सारेगामापा लिटिल चैंप्स, इंडियाज गॉट टैलेंट के तीन सीजन समेत कई शोज को होस्ट कर चुकी हैं। इसके अलावा, वह अपना शो 'खतरा खतरा खतरा' भी चलाती हैं। इस शो में वह अपने पति हर्ष के साथ मिलकर कई गेम्स करती हैं।  


 

Content Writer

suman prajapati