भारती सिंह ने ढूंढ निकाला मास्क के अंदर से बोलने का नया तरीका, वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे हंसी
10/21/2020 1:41:43 PM
बॉलीवुड तड़का टीम. कॉमेडी क्वीन भारती सिंह अक्सर अपने कॉमिक अंदाज के लिए चर्चा में रहती हैं। भारती अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फनी वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जो फैंस को खूब पसंद आते हैं। हाल ही में भारती का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। जिसे देख फैंस अपनी हंसी नही रोक पा रहे।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि भारती ने मूंह पर मास्क लगाया हुआ है, लेकिन मास्क बीच से फटा हुआ है और कह रही हैं हर्ष कैसा है तू... भारती का वीडियो फैंस खूब पसंद आ रहा हैं और वो कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
बता दें हाल ही में भारती ने बताया था कि वो वह साल 2021 में मां बनने की सोच रही हैं। वे आगे कहती है कि मैं नेशनल टीवी पर एक अनाउंसमेंट करने जा रही हूं कि मैं अगले साल यानी 2021 में रियल बच्चे के साथ शो होस्ट करुंगी।View this post on InstagramA post shared by Voompla (@voompla) on