Video: झूला झूलते हुए बिगड़ा काॅमेडियन भारती सिंह का बैलेंस, धड़ाम से गिरीं और फिर...
5/3/2021 1:12:34 PM
मुंबई: कॉमेडी क्वीन भारती सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपने मजेदार वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इस बीच भारती ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।दरअसल भारती सिंह एक छोटा सा वीडियो क्लिप इंस्टाग्राम पर शेयर किया है वीडियो में भारती सिंह, झूले पर बैठी हैं। ये झूला पेड़ से टंगा हुआ है और एक दम देसी है।
भारती झूले पर मस्ती कर रही हैं। वहीं भारती के साथ मौजूद एक शख्स उन्हें झूला झुला रहा है लेकिन झूला झूलते हुए भारती का बैलेंस बिगड़ जाता है। भारती संभलने की पूरी कोशिश करती है वेकिन वह धड़ाम से गिर जाती हैं।
मजेदार बात ये है कि भारती सिंह झूले से गिरने के बाद भी हंसती रहती हैं। वहीं अच्छी बात ये है कि भारती को गंभीर चोट नहीं लगी। वीडियो के साथ भारती ने कैप्शन में लिखा-'हैप्पी संडे, गिर गिर से संभला जाता है, कमर तो गई।'
बता दें कि कुछ वक्त पहले भारती सिंह की मां कोरोना संक्रमित हो गई थीं। इस बारे में भारती सिंह ने हाल में रियालिटी डांस शो के दौरान की। भारती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में भारती सिंह कहती दिख रही हैं 'ये कोरोना इतना रुला रहा है इतनी जाने ले रहा है कि खुद की मम्मी कोरोना पॉजिटिव हो गईं थीं।
जब मम्मी का फोना आता था कि सामने एक अंकल हैं उनकी डेथ हो गई है। वो रोती थीं मेरे को ये डर लगता था कि कहीं मेरे को कोई फोनो तो नहीं आएगा। इसने इतना तोड़ दिया है सर कोरोना ने।'भारती की बात सुनकर न सिर्फ सोनू सूद बल्कि नोरा फतेही समेत सबकी आंखें नम हो गईं।