‘द कपिल शर्मा शो’ से बाहर होने की खबरों पर भारती सिंह ने लगाया विराम, शो में की धमाकेदार वापसी

12/15/2020 10:37:05 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया ड्रग मामले में नाम सामने आने के बाद खूब सुर्खियों में रहे। इस मामले में एनसीबी ने दोनों से लंबी पूछताछ भी की थी। वहीं इसके बाद ही खबरें सुनने में आईं कि भारती सिंह 'द कपिल शर्मा शो' से बाहर हो गई हैं। अब वो इस शो में नजर नहीं आएंगी। लेकिन हाल ही में भारती ने ऐसी खबरों पर विराम लगाया है और कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में वापसी कर ली है। कॉमेडियन ने फैंस को ये खुशखबरी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर कर दी है।


भारती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी जबरदस्त तस्वीरें शेयर की हैं, जो वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में वह रेड कलर के सूट-सलवार में खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने मैचिंग ज्वेलरी पहनी हुई है। जो उनके लुक को परफेक्ट बना रही है।

 

तस्वीरों को शेयर करते हुए भारती ने कैप्शन में लिखा, रेड कलर दो दिलों की बॉन्डिंग का कलर माना जाता है। कपिल शर्मा शो हर शनिवार-रविवार रात साढ़े नौ बजे।”


इन तस्वीरों के जरिए भारती ने कपिल शर्मा शो छोड़ने वाली खबरों पर विराम लगा दिया है और फैंस को जबरदस्त सरप्राइज दिया है। फैंस भारती के इस पोस्ट को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। 


वहीं भारती को लेकर कृष्णा अभिषेक ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि कपिल और मैं हमेशा भारती सिंह के साथ खड़े रहेंगे, फिर चाहे कुछ भी क्यों न हो जाए। अगर ऐसा होता भी है तो मैं भारती को सपोर्ट करूंगा। उसे काम पर वापस आना ही होगा। जो होगा वो होगा। हम भारती के साथ खड़े हैं। उसको मेरी ओर से पूरा सपोर्ट मिलेगा और चैनल ने अभी तक ऐसा कोई कदम नहीं उठाया है।

suman prajapati