सबको हंसाने वाली भारती सिंह की रोते हुए वीडियो आई सामने, सोशल मीडिया पर हो रही है खूब वायरल

7/13/2018 4:30:24 PM

मुंबई: कॅामेडियन भारती सिंह लंबे समय से टीवी स्क्रीन से दूर है। उन्होंने साल 2017 में बॅायफ्रेंड हर्ष लिंबाचिया से शादी की। हाल ही में अब भारती की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। अक्सर सबको हंसाने वाली भारती वीडियो में  फूट-फूटकर रोती हुईं नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की है। 


दरअसल, वो सच में नहीं रो रही हैं, बस एक्टिंग कर रही हैं। वीडियो में वे अपनी एक्टिंग स्किल्स दिखा रही हैं। वीडियो में भारती "हमारी अधूरी कहानी" गाने पर रोती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा यार, देखो मैं बहुत अच्छी एक्ट्रेस हूं। मैं कॅामेडी ही नहीं इमोशनल सील भी कर सकती हूं। इस वीडियो को अब तक 8 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। 

भारती के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह पति हर्ष के साथ खतरों के खिलाड़ी-9 में लेने वाली हैं। दोनों बाकि कंटेस्टेंट के साथ अर्जेंटीना के लिए रवाना हो गए हैं। अब देखना है कि कॉमेडी के साथ-साथ क्या भारती खतरनाक स्टंट कर पाएंगी। 

Punjab Kesari