बालों में गजरा, पिंक सूट पहन मुंबई की सड़कों पर उतरीं भारती सिंह, लुक देख याद आ जाएगी ''ओम शांति ओम'' की ''शांतिप्रिया''

7/28/2021 10:29:29 AM

मुंबई: कॉमेडियन भारती सिंह जल्द ही 'द कपिल शर्मा शो  में दर्शकों को गुदगुदाती नजर आएंगी। इसी बीच भारती की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। इन तस्वीरों में भारती बेहद अलग नजर आ रही है।  दरअसल, इन तस्वीरों में भारती एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के लुक को कॉपी करती दिखाई दे रही हैं।

 भारती ने दीपिका की फिल्म ओम शांति ओम के लुक को काॅपी किया है। इस दौरान भारती पिंक कलर के अनारकली सूट में नजर आ रही है।

अपने लुक के साथ भारती ने मिनिमल मेकअप किया है। उन्होंने ईयर टिप्स भी पहनी हुई है। इसके अलावा उन्होंने अपने बालों को बांध रखा हौ और जूड़े पर फूल भी लगाया है।

इतना ही नहीं भारती दीपिका के शांतिप्रिया किरदार की तरह ही पैपराजी को देख हाथ हिलाती नजर भी आई। दीपिका की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि भारती इन दिनों रियालिटी डांस शो डांस दीवाने को होस्ट कर रही हैं। शो में भारती के साथ उनके पति और राइटर हर्ष लिम्बाचिया हैं।

Content Writer

Smita Sharma