पति संग दोस्त पुनीत पाठक शादी में पहुंची भारती सिंह, मेंहदी सेरेमनी में ढोल की बीट पर जमकर नाचा कपल
12/12/2020 10:40:52 AM
मुंबई: जाने-माने कोरियोग्राफर और एक्टर पुनीत पाठक ने हाल ही में लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड निधी मूनी से शादी रचाई। इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। अब हाल ही में पुनीत पाठक की मेहंदी सेरेमनी का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में भारती सिंह बेस्ट फ्रेंड की मेहंदी सेरेमनी में जबरदस्त अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं।
भारती ढोल पर जबरदस्त अंदाज में भांगड़ा कर रही हैं। भारती के अलावा उनके पति हर्ष लिंबाचिया भी जमकर भांगड़ा कर रहे हैं। भारती हर्ष का ये वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।
पुनीत पाठक के करियर की बात करें तो उन्होंने डांस इंडिया डांस के मंच से अपने करियर की शुरुआत की थी। पुनीत पाठक डांस प्लस के कई सीजन भी जज कर चुके हैं। इसके अलावा पुनीत को ABCD और 'नवाबजादे' समेत कई फिल्मों में देखा जा चुका है।
पुनीत आखिरी बार 'स्ट्रीट डांसर 3D' में श्रद्धा कपूर और वरुण धवन के साथ देखा गया था। इसके अलावा वह रियालिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 के विनर रह चुके हैं।