डर..दर्द..नर्वसनेस..डिलीवरी से पहले ऐसी थी भारती सिंह की हालत, कॉमेडियन ने शेयर किया अस्पताल के अंदर का वीडियो

4/5/2022 2:34:51 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया की खुशियां इन दिनों सातवें आसमान पर हैं, क्योंकि कपल को शादी के पूरे 5 साल बाद बच्चे को गोद में खिलाने का मौका मिला है। 3 अप्रैल को भारती ने हर्ष के बेटे को जन्म दिया। बेटे के जन्म के बाद ही कॉमेडियन  सोशल मीडिया पर पहले की तरह एक्टिव हो गई हैं। उन्होंने पोस्ट शेयर कर अपने बेटे के बर्थ की जानकारी दी थी। वहीं अब भारती ने एक वीडियो शेयर कर डिलीवरी के पहले का अपना हाल बयां किया है।  

PunjabKesari


ये वीडियो भारती के ठीक डिलीवरी के पहले का है, जिसमे उन्होंने अपने लाइफ ऑफ लिंबाचिया यू ट्यूब चैनल पर शेयर किया है।

PunjabKesari


इस ब्लॉग की शुरुआत भारती सिंह की आवाज से होती है, जहां वह कह रही है कि फाइनली हम बेबी लेने जा रहे हैं। इसके साथ ही कॉमेडियन ने डिलीवरी से दो दिन पहले से लेकर हॉस्पिटल तक पहुंचने की जर्नी साझा की है। भारती सिंह को डिलीवरी से दो दिन पहले पेन उठने लगे थे। उन्होंने बताया कि उनकी कमर में काफी दर्द हो रहा था। उन्हें मालूम नहीं कि ये डिलीवरी वाला पेन है या नॉर्मल। भारती ने इस दर्द के बारे में अपने घरवालों को नहीं बताया था।


 
डिलीवरी से पहले भारती से अपने बच्चे का इंतजार नहीं कर पा रही थी। उन्होंने कहा कि उनका बच्चा ठीठ होने वाला है. और अब फाइनली... आ गया डिलीवरी वाला दिन। भारती सिंह अपने पति संग अस्पताल के लिए निकलीं और इस दौरान काफी नर्वस दिखीं।  

 

PunjabKesari


भारती और हर्ष ने अस्पताल जाने के बारे में अपनी फैमिली को भी नहीं बताया था। उनके मुताबिक वो घरवालों को तब बताएंगे जब भारती लेबर रूम में पहुंच जाएंगी। भारती लेबर रूम जाते वक्त काफी डरी और नर्वसनेस नजर आई। वीडियो में वो कहती हैं- मैं अस्पताल जाने से पहले बहुत डर रही हूं इतना तो मैं स्टेज पर जाते वक्त भी नहीं डरी।


इसके बाद भारती को सुबह के 4.30 बजे जोरदार पेन शुरू हुए। वह  अपनी मां की याद करती नजर आईं। वीडियो में देखा जा सकता है कि बेबी बर्थ से पहले भारती को हॉस्पिटल के बेड पर किस तरह दर्द में नजर आ रही हैं। इस सब के बाद जब कॉमेडियन ने बेटे को जन्म दिया तो उनकी दर्द सब गायब हो गई और हर तरफ खुशियां ही खुशियां छा गईं। 


वैसे तो हर महिला के लिए बच्चे को जन्म देने की प्रक्रिया काफी मुश्किल होती है। 9 महीनें औरत को कभी सुस्ती, दर्द, परेशानी में गुजारने होते है, लेकिन भारती सिंह इन सब पड़ावों से गुजरते हुए भी कभी हिम्मत नहीं हारी और पूरे 9 महीने तक काम करके एक मिसाल पेश की है। खासतौर पर डिलीवरी से एक दिन पहले तक भी उन्होंने काम किया। पति हर्ष ने भी भारती के इस जज्बे और हिम्मत को सलाम किया है।

   

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News