''हुनरबाज'' के सेट पर हुई भारती सिंह की गोद भराई, परिणीति चोपड़ा से मिला ऐसा सरप्राइज कि देखकर भड़क गईं Mom-to-be कॉमेडियन

2/12/2022 1:42:18 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. ये बात सबको पता है कि मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह इन दिनों प्रेग्नेंट हैं। वह पति हर्ष लिम्बाचिया के साथ जल्द ही घर में एक बच्चे का स्वागत करेंगी, लेकिन अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान भी भारती खूब काम कर रही हैं। वह इन दिनों पति और राइटर हर्ष लिम्बाचिया  के साथ 'हुनरबाज' (Hunarbaaz-Desh Ki Shaan) को होस्ट कर रही हैं। सेट पर मॉम-टू-बी भारती का सभी खास ख्लाल रख रहे हैं। इसी बीच शो की टीम ने कॉमेडियन के इन पलों खास बनाने के लिए उनको सरप्राइज दिया गया। सेट पर भारती सिंह की गोदभराई की रस्म की गई। लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसकी वजह से वह अपने पति संग सेट से नाराज होकर चली गईं।

 
सामने आए 'हुनरबाज' के प्रोमो के मुताबिक, हर्ष पहले भारती के आंखों पर काली रंग की पट्टी बांधते हैं। फिर उन्हें बैक स्टेज से सभी के सामने लेकर आते हैं और वहां रखे सोफे पर उन्हें बैठा देते हैं। वहीं परिणीति चोपड़ा, मिथुन चक्रवर्ती और करण जौहर दंबे पांव भारती की तरफ आते हैं। इस दौरान भारती कहती हैं कोई मस्ती मत करना क्योंकि वह प्रेग्नेंट हैं। इसके बाद तीनों जज जोर से चिल्लाते हुए कहते हैं 'सरप्राइज।' उनके पीछे स्क्रीन पर लिखा आता है, 'भारती की गोद भराई।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

थोड़ी देर बाद भारती अपने आंख पर बंधी पट्टी हटाती है और सरप्राइज देख खुश हो जाती है। करण कहते हैं, 'यह दुनिया की पहली प्रेग्नेंट एक्टर है, जिसकी टीवी पर गोद भराई शुरू होने जा रही है भाइयों और बहनों।' फिर पीछे से गले लगाते हुए परिणीति भी भारती को बधाई देती हैं। इन सब के बीच भारती के ऊपर गुलाब की पंखुड़ियों की बारिश होती है। करण फिर भारती को 'मॉम टू बी' शैष पहनाते हैं। इसके बाद वह और परिणीति भी पहनते हैं।

 

 

इसी बीच हर्ष कहते हैं कि वह और भारती जब किसी के बीबी शॉवर में जाते हैं तो खाली हाथ जाने में उनको शर्म आती है। तो करण कहते हैं कि 'आप हिंट मार रहे हैं कि गिफ्ट्स आने चाहिए आपको।' जिस पर हर्ष कहते हैं कि वह मुंह पर गिफ्ट मांग रहे हैं। जिसे सुनकर मिथुन और परि हंसने लग जाते हैं। फिर परिणीति कहती हैं, 'सबने बोला था कि जब भी जाना तो सोने का सामान लेकर जाना।' सोने की बात सुनकर भारती और हर्ष खुश हो जाते हैं और जैसे ही गिफ्ट बॉक्स खोलकर देखते हैं तो उसमें सोने का सामान यानि तकिया चादर वगैरा निकलता है, जिसे देखकर कपल हैरान हो जाता है।


नाराज होकर भारती शैष उतार देती है और कहती है कि अगला हुनर बुलाओ और रोते हुए बोलती है, 'चले जाओ मुझे अकेला छोड़ दो।' हर्ष उसे खुद को संभालने के लिए कहता है। फिर भारती मिथुन को चेतावनी देती है, 'दादा याद रखना कि भारती सिंह से आपने पंगा लिया है।' तो मिथुन कहते हैं कि नहीं नहीं उन्होंने कोई पंगा नहीं लिया है। इस पर भारती कहती है, 'दरवाजा खटखटाओगे कि पिंकी दरवाजा खोल, और पिंका को मैं इतना भड़का दूंगी। अब देखना दादा।' और फिर पति से साथ स्टेज से चली जाती हैं। पीछे से परिणीति बोलती हैं, 'लव यू भारती।'

 

Content Writer

suman prajapati