खूबसूरत तस्वीर: मां यशोदा बनीं भारती तो कान्हा बने नन्हें ''गोला'', मां-बेटी की क्यूट जोड़ी पर फैंस ने लुटाया प्यार

9/13/2022 8:11:55 AM

मुंबई: 'लाफ्टर क्वीन' भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया टेली वर्ड के सबसे प्यारे कपल्स में से एक हैं। कपल ने इसी साल एक प्यारे से बेटे का स्वागत किया जिसका नाम लक्ष्य सिंह लिंबाचिया रखा। हालांकि भारती-हर्ष अपने लाडले को प्यार से 'गोला' बुलाते हैं। 

भारती सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर अपने बेटे गोला उर्फ लक्ष्य सिंह लिंबाचिया के साथ प्यारी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में,उन्होंने गोला के साथ अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर जन्माष्टमी के दौरान की है।

तस्वीर में भारती अपने बेटे को गोद में उठाए हुए नजर आ रही हैं और कैमरे के आगे पोज दे रही हैं। लुक की बात केरं तो इस दौरान गोला कान्हा की ड्रेस में नजर आ रहे हैं। वहीं भारती यशोदा मां के गेटअप में दिख रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bharti Singh (@bharti.laughterqueen)

 

दोनों सुपर क्यूट लग रहे हैं और उन्हें बी-टाउन की प्यारे यशोदा और कृष्णा कहा जा सकता है।भारती ने तस्वीर शेयर कर लिखा-''गोला और उसकी मम्मी। @लक्ष्य सिंह लिंबाचिया #जान #सौभाग्यशाली।''



इससे पहले भारती सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल से एक व्लॉग शेयर किया था जिसमें वह अपने बेटे गोला के साथ पहली बार इंटरनेशनल ट्रिप पर बैंकॉक जाते हुए दिखाई दी थीं।व्लॉग में भारती ने अपनी ट्रिप की खूबसूरत झलकियां दिखाई थीं।


भारती सिंह ने 3 दिसंबर 2017 को गोवा में स्क्रिप्ट राइटर व टीवी होस्ट हर्ष लिंबाचिया के साथ शादी की थी। 3 अप्रैल 2022 को दोनों ने अपने बेटे लक्ष्य का स्वागत किया था।

Content Writer

Smita Sharma