बेटे ''गोला'' को सेट पर लेकर पहुंची भारती सिंह, गोलू मोलू से लक्ष्य के आगे फेल है जेह-तैमूर की क्यूटनेस

8/30/2022 10:16:57 AM

मुंबई: भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया बी-टाउन की सबसे फेमस सेलिब्रिटी कपल्स में से हैं। दोनों की एक बड़ी फैन फॉलोइंग है। भारती और हर्ष 3 अप्रैल को एक प्यारे से बेटे के पेरेंट्स बने,जिसका नाम लक्ष्य सिंह लिंबाचिया है। हालांकि कपल अपने बेटे को प्यार से 'गोला' पुकारते हैं। भारती सिंह अपने बच्चे लक्ष्य की देखभाल करने और अपने काम में बिजी हैं। प्रोफैशनल कमिटमेंट्स के चलते भारती बेटे के जन्म के बाद ही काम पर लौट आईं थी हालांकि वह अपने लाडले के साथ समय बिताने का कोई मौका नहीं छोड़ती।

सोमवार शाम भारती को अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग के दौरान स्पॉट किया गया। इस दौरान उनके साथ नन्हें लक्ष्य भी थे। मम्मी के सेट पर पहुंचे नन्हें लक्ष्य ने सारी लाइमलाइट चुरा लिया। इस दौरान की कई तस्वीरें सामने आईं हैं।

सामने आई तस्वीरों में भारती को स्कूल के बच्चे की तरह तैयार देखा जा सकता है। लुक की बात करें तो भारती व्हाइट शर्ट,येलो  चेकर्ड स्कर्ट में नजर आईं। उन्होंने बालों की दो पोनीटेल बना रखी थीं।

लक्ष्य भी मम्मी संग ट्विनिंग किए नजर आए। व्हाइट आउटफिट में गोलू मोलू से लक्ष्य बेहद क्यूट दिखे।

भारती कभी लक्ष्य को सीने से लगाए तो कभी उन्हें हवा में उछालती दिख रही हैं। एक तस्वीर में प्यारी सी बच्ची लक्ष्य के साथ खेलती हुई नजर आ रही है जो लोगों को खूब पसंद आ रहे है।

भारती और हर्ष अक्सर कहते हैं कि गोला उर्फ लक्ष्य एक शांत बच्चा है और घर से बाहर होने पर हर पल का आनंद लेता है।

इन तस्वीरों को देख ये कहना गलत नहीं होगा  कि जब भी लक्ष्य मम्मी भारती के घर से बाहर निकलता है तो उनका चेहरा खुशी से चमक रहा होता है।

मां-बेटे की इस जोड़ी के लिए यह निश्चित रूप से बहुत अच्छा दिन था क्योंकि भारती के काम में बिजी होने बीच दोनों कुछ मौज-मस्ती करने में सफल रहे।

सभी माताओं की तरह भारती भी अपने बेटे लक्ष्य के साथ अपना समय बिताना पसंद करती है और उसके साथ हर पल को संजोती है। सेट से सामने आईं ये तस्वीरें इस बात का सबूत हैं।

Content Writer

Smita Sharma