कॉमेडियन भारती सिंह और पति हर्ष को हुआ डेंगू, दोनों अस्पताल में भर्ती

9/24/2018 10:37:30 AM

मुंबई: कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। भारती और हर्ष को डेंगू हो गया है। दोनों हॉस्पिटल में भर्ती है। स्पॉटबॉय की खबर के अनुसार, भारती और हर्ष का स्वास्थ्य कुछ दिनों से ठीक नहीं था। मेडिकल चेकअप कराने के बाद डेंगू के लक्षण पाए गए। जिसके बाद डॉक्टर ने उन्हें अस्पताल में एडमिट होने को कहा। दोनों मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हैं।

 

 

वे दोनों डॉक्टरों के निरीक्षण में हैं। स्वास्थ्य में सुधार होने तक उन्हें अस्पताल में रहना पड़ेगा। खबरें थीं कि भारती-हर्ष की जोड़ी बिग बॉस सीजन 12 में नजर आएगी। दोनों गोवा में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान खान संग दिखे थे।

 

 

लेकिन शो के प्रीमियर में भारती-हर्ष नजर नहीं आए। इसके बाद कहा गया कि वे दोनों बिग बॉस के घर में नहीं रहने वाले हैं। बल्कि सलमान खान संग वीकेंड का वार में दर्शकों को एंटरटेन करेंगे। लेकिन पहले वीकेंड के वार में भी दोनों नहीं दिखे। ऐसे में कहा जा रहा है कि वे वाइल्ड कार्ड एंट्री हो सकते हैं। फिलहाल दोनों अस्पताल में डेंगू से रिवकर हो रहे हैं। उनके ठीक होने पर मालूम पड़ेगा कि बिग बॉस-12 में उनका क्या रोल होने वाला है। 

Konika