''गोला'' की मुंह दिखाई: 3 महीने बाद भारती-हर्ष ने दिखाया बेटे का चेहरा, मां की तरह ही गोलू मोलू से हैं नन्हें लक्ष्य

7/12/2022 8:11:42 AM

मुंबई: कॉमेडी क्वीन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया इंडस्ट्री के   सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। हर्ष और भारती के बीच का प्यार ही नहीं बल्कि कपल की कॉमिक टाइमिंग भी खूब पसंद है। दो महीने पहले यानि अप्रैल में कपल ने एक प्यारे से बेटे की किलकारी गूंजी। भारती अपने  नन्हें शहजादे को गोलू नाम से पुकारते हैं हालांकि उसका असल नाम लक्ष्य लिंबाचिया है। वैसे तो कपल अक्सर अपनी बेटे की तस्वीरे शेयर करता रहता है लेकिन कभी उसका चेहरा फैंस से रूबरू नहीं करवाया।

फैंस उनके बेटे की एक झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।लेकिन आखिरकार लंबे समय बाद पूरे भारत में फैले अपने फैंस की दिली इच्छा पूरी करते हुए भारती और यश ने अपने बेटे का चेहरा दिखा दिया है।

हर्ष लिंबाचिया और भारती सिंह ने यूट्यूब पर एक ब्लाॅग शेयर अपने बेटे लक्ष का चेहरा लोगों को दिखाया। वीडियो की शुरुआत में भारती सिंह कहती हैं- 'हर्ष नहाने गया है... यार आज आप लोग गोला देख लोगे। मुझे बहुत मैसेज मिले थे, बहुत ताने भी मिले थे लेकिन आज आखिरकार आप गोला को देख लेंगे। वैसे तो बर्थडे के व्लॉग पर ही दिखा देना चाहिए था लेकिन बाहर गए थे तो अच्छे से नहीं हो पाता।

हर्ष और भारती का गोला है, ऐसे थोड़ी की चादर हटाया और चेहरा दिखा दिया। मैं तो बहुत एक्साइटिड हूं, वो सो रहा है अभी, तैयार कर देती हूं क्योंकि आपको पहली बार दिखाना है तो हीरो लगना चाहिए न।'

इसके बाद भारती बेटे के टॉय्ज दिखाती हैं और बताती हैं कि जब भी उसकी आंख खुलती है तो उसे वो सामने चाहिए। इसके बाद कपल अपने बेटे की झलक दिखाता है। भारती और हर्ष का बेटा लक्ष्य एक सफेद टी-शर्ट के साथ लाल बिब पैंट और एक बो टाई के साथ बहुत प्यारा लग रहा था।

वीडियो में भारती ने अपने बेटे लक्ष्य के पहले फोटोशूट की तस्वीरें भी दिखाई हैं।

वीडियो में एक प्यारा पल भी दिखा जब भारती ने एक सफेद ड्रेस पहनी थी और उनका बेटा एक सफेद स्वैडल में लिपटा हुआ था।

अगले फ्रेम में, आप देख सकते हैं कि हर्ष अपने बच्चे को गोद में लिए हुए हैं और भारती के सिर पर किस कर रहे हैं।

भारती सिंह का बेटा उनकी तरह ही गोलू-मोलू और बेहद क्यूट है। सोशल मीडिया यूजर्स भारती सिंह और हर्ष लिम्बचिया के बेटे लक्ष की पहली झलक देखकर उसकी क्यूटनेस की तारीफ़ कर रहे हैं।

भारती और हर्ष 3 दिसंबर, 2017 को शादी के बंधन में बंधे।3 अप्रैल को भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बच्चे के आने की घोषणा की।


 

Content Writer

Smita Sharma