ड्रग केस: 5 साल पहले भारती सिंह ने की थी Say No To Drugs की अपील,लोग बोले-''ये ट्वीट भी माल फूंक कर किया था क्या?''

11/23/2020 9:32:40 AM

मुंबई: बी-टाउन इंडस्ट्री में इन दिनों ड्रग्स को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है। इस मामले में अब तक कई बड़े लोगों के नाम शामिल हुए हैं। हाल ही में  इसकी गाज  कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के ऊपर गिरी।इंडस्ट्री की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया हाल ही में ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हुए हैं। इसके बाद अब सोशल मीडिया पर भारती को ट्रोल करने का सिलसिला शुरू हो गया है।

 

भारती की गिरफ्तरी के बाद ट्विटर यूजर्स ने अब उनकी क्लास लगाना शुरू कर दिया है। भारती का 5 साल पुराना एक ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में वह  लोगों से ड्रग्स ना लेने की अपील कर रही हैं।

 

काॅमेडियन का जो ट्वीट वायरल हो रहा है उसमें लिखा है- 'प्लीज ड्रग्स लेना बंद करें, ये आपकी सेहत के लिए हानिकारक है #SayNoToDrugs'। अब भारती के इस ट्वीट को लेकर उनका खूब मजाक बनाया जा रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स इस ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर कर भारती की जमकर खिल्ली उड़ा रहे हैं। बता दें कि भारती का ये ट्वीट साल 2015 में किया गया ट्वीट है।

 

एक यूजर ने इस ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा- '5 साल पहले भारती सिंह ड्रग्स पर ज्ञान दिया करती थीं।'

 

एक अन्य यूजर ने लिखा- 'यह ट्वीट साबित करता है कि भारती सिंह सच में कॉमेडियन हैं। मस्त जोक मारा रे'। वहीं एक और यूजर ने ट्वीट कर लिखा- 'ये ट्वीट भी माल फूंक कर किया था क्या?'

 

बता दें कि शनिवार को एनसीबी की टीम ने मुंबई में 3 जगहों पर छापेमार कार्रवाई की थी। इसमें भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया का घर भा शामिल था। भारती के घर से करीब 86.5 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसके बाद भारती सिंह और उनके पति हर्ष को एनसीबी ने समन किया था। अब भारती और उनके पति दोनों को गिरफ्तार कर 4 दिसंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इसके बाद दोनों की ओर से जमानत याचिका भी दाखिल की गई है जिस पर आज सुनवाई होनी है। 

Smita Sharma