भारती सिंह के ट्रांसफॉर्मेशन ने उड़ाए फैंस के होश, पति हर्ष के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

11/15/2021 12:22:15 PM

मुंबई. कॉमेडियन भारती सिंह ने अपना काफी वेट लॉस कर लिया है। भारती ने अपना 15 किलो वजन कम किया है। भारती के ट्रांसफॉर्मेशन को देख कर हर कोई हैरान है। हाल ही में भारती ने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की है, जिसमें कॉमेडियन को पहचान पाना मुश्किल है।


तस्वीरों में भारती रेड कलर की शिमरी ड्रेस में नजर आ रही है। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स से भारती ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में भारती गॉर्जियस लग रही है। वहीं हर्ष रेड कोट में हैंडसम लग रहे हैं। भारती पति हर्ष के साथ रोमांटिक अंदाज में पोज दे रही है। कपल एक-दूसरे की आँखों में खोया हुआ है। भारती काफी पतली लग रही है। कॉमेडियन को पहचाना काफी मुश्किल है। तस्वीरें शेयर करते हुए भारती ने लिखा- 'पहले से और मजबूत'। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं।


बता दें भारती ने अपने करियर की शुरूआत 'इंडियन लाफ्टर चैलेंज' से की थी। इस शो में भारती की कॉमेडी को इतना ज्यादा पसंद किया गया जिसके बाद भारती ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके बाद भारती ने 'कॉमेडी सर्कस', 'कॉमेडी सर्कस महासंग्राम', 'कॉमेडी सर्कस का जादू', 'कहानी कॉमेडी सर्कस की' और 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ' जैसे कई शोज किए। इन सब में भारती के काम को खूब पसंद किया गया।

Content Writer

Parminder Kaur