कॉमेडियन भारती ने कम किया 10 Kg तो आर जे ने घटाया 21 किलो वजन

9/26/2017 12:21:44 PM

मुंबई: कॉमेडियन भारती सिंह का वजन करीब 85 किलो था और उन्होंने अपना 10 किलो वजन कम किया है। एक वक्त था जब भारती को मार्केट में मिलने वाले कपड़े भी नहीं आते थे। 

भारती सिंह कहना है कि मार्केट में मिलने वाले स्टाइलिश कपड़े भी वे अपने वजन के कारण नहीं पहन पाती थी। उनके साइज के कपड़े मार्केट में नहीं मिलते थे, इसलिए वे मर्दों के टी-शर्ट और जीन्स लेकर आती थी। 

उन्होंने बताया कि मां हमेशा वजन कम करने को लेकर टोकती थी। भारती अपने मोटापे को लेकर भगवान को कोसती भी थी। लेकिन, 'द ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज' में हिस्सा लेने और रनरअप रहने के बाद वे पॉपुलर हो गई और उन्होंने अपने साइज के लिए भगवान को धन्यवाद दिया था।


इस लिस्ट में आरजे मल्लिष्का का नाम भी आता है उन्होंने भी अपना 21 किलो वजन घटाया है। उनका वजन 78 किलो था और  उनका वजन 62 किलो है और उनकी इच्छा है कि वे इसे और कम करें और 58 किलो पर पहुंच जाए। उन्होंने बताया कि 2014 में उन्होंने डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' में हिस्सा लिया।