भारती और हर्ष के शादी का ये अनोखा कार्ड देखकर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी, लिखा है कुछ एेसा...

11/25/2017 12:40:52 PM

मुंबई: टीवी कॉमेडियन क़्वीन भारती सिंह इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं। वह हर्ष के साथ 3 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। वैसे भारती की कॉमेडी एेसी है कि सबको लोटपोट कर देती हैं। उनकी क्यूटनेस को देखकर सभी बेहद खुश होते हैं।

भारती ने बहुत मेहनत और स्ट्रगल से ये मुकाम हासिल किया है। सभी को हंसाने और खिलखिलाने वाली भारती अब विवाह के बंधन में बंधने जा रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने वेडिंग कार्ड की तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है। जिसे देखकर आपकी हंसी नहीं रुकेगी। हम आपको इनकी वेडिंग कार्ड के बारें में दिलचस्प बातें बताने वाले हैं।

इंस्टाग्राम पर दिखा कार्ड

अपने इस्टाग्राम अकाउंट पर शादी के कार्ड की तस्वीर शेयर करते हुए भारती ने होने वाले पती हर्ष के लिए एक अनोखा मैसेज लिखा। उन्होंने कहा, अगर मैंने अपनी जिंदगी में कुछ सही किया है तो वो तुम्हें अपना दिल देकर किया है। भारती ने अपने और हर्ष की एक तस्वीर भी पोस्ट की और उसके साथ मैसेज था सच्चा प्यार एक परफेक्ट इंसान को पा लेने स नहीं मिलता बल्कि सच्चा प्यार एक इम्पेरफेक्ट इंसान को परफेक्ट बनते हुए देखना है। अक्सर यह कपल एक दुसरे के लिए अपना प्यार सोशल मीडिया पर ज़ाहिर करते दिखता है।

कार्ड का डिज़ाइन

भारती और हर्ष ने खुद पसंद किया है शादी का कार्ड लेकिन डिजाइनिंग के पीछे हाथ है मशहूर वेडिंग कार्ड डिज़ाइनर पुनीत गुप्ता का। एक सफ़ेद बॉक्स के अंदर रखा यह वेडिंग कार्ड अपने आप में निराला है। बॉक्स के ऊपर लेस डिटेलिंग की गई है। बॉक्स के अंदर इन दोनों की तस्वीर मौजूद है जिसपर लिखी है शादी की तारीख एवं वेन्यू। शादी से पहले भारती के घर पर होगी माता की चौकी और कंगन पहनने की रस्म जिसमे शामिल होंगे दोनों परिवारों के रिश्तेदार।  कार्ड में शानदार अंदाज़ में लिखा है, “दूल्हा हम ले जाएंगे”।