Video: गणपति के दरबार भारती ने बेटे को लेकर किया डांस, बप्पा को एकटक निहारता दिखा नन्हा गोला

9/1/2022 11:18:53 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. पूरे देश में इन दिनों गणेश चतुर्थी की धूम हैं। बॉलीवुड सितारे हर साल की तरह बप्पा को घर में लाकर उनकी खूब पूजा अर्चना कर रहे हैं। वहीं कॉमेडियन भारती सिंह भी इस मामले में पीछे नहीं है। वह भी अपने बेटे संग बप्पा की भक्ति में डूबी नजर आ रही है। हाल ही में भारती का उनके बेटे गोला संग एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों मां बेटा गणपति की खूब पूजा करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

 

यह वीडियो बॉलीवुड फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि भारती अपने नन्हें गोला को बाहों में लेकर गणपति बप्पा मौर्या के जयकारे लगा रही हैं और बाद में उसे डांस भी करवाती है। वहीं भगवान के दरबार में गोला एक्-टक बप्पा को निहारता नजर आ रहा है। यह वीडियो लोगों का खूब दिल जीत रहा है और यूजर्स इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।  

 

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

गौरतलब है कि भारती सिंह ने इसी साल 3 अप्रैल को पति हर्ष लिंबाचिया के बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम कपल ने लक्ष्य रखा है। वैसे प्यार से कपल अपने बेटे को गोला बुलाता है और अक्सर उसकी प्यारी-प्यारी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करता रहता है।

 

Content Writer

suman prajapati