''भारत'' के प्रोड्यूसर की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, 2 घंटे तक चली सर्जरी

5/26/2019 12:45:59 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और कटरीना कैफ इन दिनों फिल्म 'भारत' की प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म रिलीज होने भी महज एक हफ्ता बचा है। इसी बीच एक बुरी खबर सामने आई है। 

खबरों के मुताबिक 'भारत' के प्रोड्यूसर निखिल नमित की पत्नी का एक्सीडेंट में घायल हो गई हैं। कहा जा रहा है कि निखिल निमित की पत्नी का एक्सीडेंट 23 मई को हुआ था।

एक्सीडेंट की खबर मिलते ही जल्दी में उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कहा जा रहा है कि 2 घंटे तक निखिल की पत्नी की सर्जरी चली थी हालांकि, अब वह खतरे से बाहर हैं। 

फिल्म की बात करें तो सलमान और कैटरीना के अलावा इसमें जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी, तब्बू और सुनील ग्रोवर भी हैं। ये फिल्म 5 जून को ईद के मौके पर रिलीज हो रही है। 


 

Neha