''भारत'' का नया गाना रिलीज, यहां देखिए कैसे बदलेगी भाईजान की जिंदगी

5/17/2019 3:31:08 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म 'भारत' का नया गाना 'जिंदा' रिलीज हो गया है। यह गाना एक तरह से फिल्म की पूरी कहानी पेश करता है और दिखाता है कि कैसे बदलते सालों के साथ फिल्म में भाईजान की जिंदगी बदलती जाएगी।

 

 

इस गानो को फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने विशाल डडलानी के साथ गाया है। इस गाने को सलमान के फैंस काफी पसंद कर रहे है। 

 

 

बता दें कि सलमान की ये फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होगी। इसमें सलमान अलग-अलग किरदारों में नजर आएंगे। इस फिल्म में सलमान के अलावा कैटरीना कैफ, दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ और सुनील ग्रोवर लीड रोल में है। 

 

 

Konika