भाग्यश्री के पति हिमालय दसानी के कंधे की हुई सर्जरी, अस्पताल से तस्वीरें शेयर कर एक्ट्रेस ने दी जानकारी

11/4/2022 5:19:38 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस भाग्यश्री अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर पति और एक्टर हिमालय दसानी संग रोमांटिक वीडियो शेयर करती रहती है, जिसे लोग खूब पसंद करते हैं। अब हाल ही में भाग्यश्री ने एक वीडियो शेयर कर बताया कि उनके पति के दाहिने कंधे का सर्जरी हुई है। सर्जरी सक्सेस फुल हो गई है। 

 

भाग्यश्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें हिमालय दसानी हॉस्पिटल के बेड पर लेटे नजर आ रहे है और बाद में उन्हें ऑपरेशन थिएटर में ले जाया जाता है। जहां उनके कंधे का सर्जरी होती है। ये सर्जरी काफी सफल रही।   वीडियो शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘अस्पताल दोहराना! दाहिने कंधे की बड़ी सर्जरी जिसमें करीब 4.5 घंटे लगे। फ्रैक्चर ठीक हो जाते हैं, घाव को सिलना पड़ता है, अपवर्तित टेंडन को जकड़ना पड़ता है … सही समय पर सही डॉक्टर के पास जाना महत्वपूर्ण है।

 

View this post on Instagram

A post shared by Bhagyashree (@bhagyashree.online)

उन्होंने आगे लिखा- हमें बताया गया था कि वह एक दिन में ठीक हो जाएंगे .. और हमें विश्वास नहीं था कि यह संभव हो सकता है .. लेकिन नानावती अस्पताल से डॉ गौतम तवारी और उनकी टीम की चिकित्सा सुविधाओं और पोस्ट-ऑप देखभाल के लिए धन्यवाद, पति की सर्जरी अच्छी तरह से हुई .. और अब स्वस्थ हो रहे हैं। इसे शेयर करने का कारण लोगों को यह समझना है कि इतनी बड़ी सर्जरी में भी रिकवरी आसानी से और तेजी से हो सकती है।’ 


View this post on Instagram

A post shared by Bhagyashree (@bhagyashree.online)

 
इसके अलावा भाग्यश्री ने हिमालय दसानी के साथ तस्वीरें शेयर कर लिखा, ‘पति मुस्कुरा रहे है! शोल्डर रोरेटर कफ मसल के लिए कीहोल सर्जरी के बारे में बताया गया। यह एक 3 सेमी का घाव था जिसे वापस सिलने की जरूरत थी। रोटेटर कफ आपके हाथ की गति के लिए ज़िम्मेदार है.. एकमात्र जोड़ जो आपको 360° घुमाव देता है। जब टेंडन और मांसपेशियां जो फट जाती हैं, तो हाथ को आपूर्ति होने वाला रक्त कम हो जाता है और हाथ पूरी तरह से ढीला हो सकता है। नानावती अस्पताल के डॉ गौतम बताते हैं कि क्या करना था। नानावती मैक्स अस्पताल की संरचना, दृष्टिकोण और सेवा को बदलने के लिए सीईओ मंगला डेम्बी को धन्यवाद। सभी प्रक्रियाओं, उत्कृष्ट डॉक्टरों और पोस्ट ऑप केयर पर रोगी को पूर्ण स्पष्टता।’

एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर फैंस और स्टार्स हिमालय दसानी के जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News