बेटी और पत्नी को लेकर घर आए भगवंत मान:ढोल नगाड़ों से हुआ स्वागत, कभी पापा तो कभी दादी को गोद में सकून से सोईं दिखी नन्हीं ''नियामत''

3/30/2024 3:09:38 PM

मुंबई: एक्टर से पंजाब के सीएम बने भगवंत मान के घर हाल ही में नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी। भगवंत मान तीसरी बार पिता बने। उनकी दूसरी पत्नी गुरप्रीत कौर ने 28 मार्च को प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। वहीं अब गुरप्रीत कौर और उनकी लाडली को हाॅस्पिटल से छुट्टी मिल गई है।

भगवंत मान पत्नी गुरप्रीत और बेटी को लेकर घर पहुंच गए हैं जहां ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत हुआ। इस दौरान की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

भगवंत मान ने अपनी नन्हीं राजकुमारी का नाम नियामत कौर मान रखा है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं नन्हीं परी कभी दादी की गोद में तो कभी पापा की गोद में सकून से सो रही हैं।

फैंस इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।  भगवंत मान की दूसरी पत्नी गुरप्रीत कौर से ये पहली संतान है। पहली शादी से भगवंत मान को एक बेटा और बेटी हैं।  

 

Content Writer

Smita Sharma