तीसरी बार पिता बने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान...अदिति राव हैदरी ने सिद्धार्थ से की है सगाई, पढ़ें बाॅलीवुड की टाॅप खबरें

3/28/2024 4:58:14 PM

मुंबई: मनोरंजन जगत में मार्च महीने का 28वां दिन कई बड़ी खबरें लेकर आया। जहां एक तरफ एक्टर और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान हाल ही में तीसरी बार पिता बने हैं।  मुख्यमंत्री की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने बेटी को जन्म दिया। वहीं दूसरी तरफ  कपल अदिति राव हैदरी-सिद्धार्थ ने शादी की खबरों को लेकर चुप्पी तोड़ दी है।  कपल ने शादी नहीं बल्कि सगाई की है। आइए डालते हैं मनोरंजन जगत की खबरों पर एक नजर...

 

First Picture: भगवंत मान-गुरप्रीत कौर की बेटी की पहली तस्वीर आई सामने

एक्टर और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान हाल ही में तीसरी बार पिता बने हैं।  मुख्यमंत्री की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने बेटी को जन्म दिया है। यह जानकारी खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दी है। मान ने इस पोस्ट में लिखा है कि भगवान ने बेटी का उपहार दिया है। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। वहीं अब भगवंत मान की लाडली की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है। इस तस्वीर को खुद भगवंत मान ने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। तस्वीर में न्यूबाॅर्न बेबी किसी शख्स की बाहों में सकून से सोई दिख रही हैं। फैंस भगवंत मान की लाडली की इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। 

 

Engaged: शादी नहीं...अदिति राव हैदरी ने सिद्धार्थ संग की सगाई

 

बी-टाउन के गलियारों में इस समय अदिति राव हैदरी-सिद्धार्थ की शादी के चर्चे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि उन्होंने एक मंदिर में गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अदिति राव हैदरी ने सिद्धार्थ से तेलंगाना के एक मंदिर में शादी कर ली है। वहीं अब इन खबरों पर कपल का रिएक्शन सामने आ गया है। कपल ने शादी नहीं बल्कि सगाई की है। जी हां...हाल ही में अदिति ने इंस्टा पर सिद्धार्थ संग तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में कपल अपनी इंगेजमेंट रिंग्स फ्लाॅन्ट कर रहा है। इसके साथ अदिति ने कैप्शन में लिखा-He said yes! E. N. G. A. G. E. D। तस्वीर सामने आते ही फैंस ने अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया। हर कोई कपल को सगाई के लिए बधाई दे रहा है। 

 

घर आई नन्हीं लक्ष्मी: तीसरी बार पिता बने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान

 

एक्टर और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर हाल ही में नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी। जी हां..भगवंत मान तीसरी बार पिता बने हैं।  मुख्यमंत्री की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने बेटी को जन्म दिया है। यह जानकारी खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दी है। मान ने इस पोस्ट में लिखा है कि भगवान ने बेटी का उपहार दिया है। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। 

 

चूड़ा सेरेमनी में कुछ यूं सजी कृति खरबंदा

 

बी-टाउन के गलियारों में इस समय कृति खरंबदा की शादी की तस्वीरें छाईं हुईं हैं। कृति ने 15 मार्च को पुलकित सम्राट संग शादी रचाई। कपल ने हरियाणा के मानेसर के ग्रैंड होटल में सात फेरे लिए। अब तक कपल की शादी, हल्दी, संगीत,मेहंदी, रिसेप्शन की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। अभी तक लोग के दिलों दिमाग से इन तस्वीरों की झलक उतरी नहीं थी कि कृति ने अब अपनी एक और सेरेमनी की तस्वीरें शेयर कर दी है। ये रस्म है चूड़ा सेरेमनी।  


जेल से निकलते ही बप्पा की शरण में पहुंचे एल्विश यादव

 

बिग बाॅस ओटीटी 2 विनर और  यूट्यूबर एल्विश यादव बीते दिनों से काफी सुर्खियों में छाए हुए हैं। पहले उनका यूट्यूबर सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न के साथ झगड़े का वीडियो खूब वायरल हुआ था हालांकि बाद में दोनों की सुलह भी हो गई। इसके बाद एल्विश एक और मुश्किल में फंस गए। दरअसल सांपों के जहर सप्लाई मामले में वे सलाखों के पीछे पहुंच गए हालांकि इस मामले में एल्विश जमानत को जमानत मिल गई है। वहीं अब जेल से निकलते ही एल्विश बप्पा के दरबार पहुंचे। यूट्यूबर ने मुंबई में सिद्धिविनायक मंदिर में माथा टेका। 


पापा राहुल वैद्य की कॉर्बन कॉपी है नव्या

 

 सिंगर और बिग बॉस 14 के रनर अप राहुल वैद्य और उनकी एक्ट्रेस पत्नी दिशा परमार आए दिन लाइमलाइट में बनी रहती हैं। कपल बीते साल सितंबर में  एक प्यारी सी बेटी के पेरेंट्स बने। राहुल-दिशा ने अपनी लाडली का नाम नव्या वैद्य रखा है। नव्या के जन्म के बाद से वैद्य फैमिली की दुनिया उसके आगे पीछे घूम रही है।सोशल मीडिया पर अक्सर नव्या की मां दिशा, पापा राहुल तो कभी दादा दादी संग सुपर क्यूट तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। वहीं एक बार फिर इंटरनेट पर नव्या की प्यारी सी तस्वीरें छाई हुई है। तस्वीरों को दिशा ने शेयर किया है।

कपूर सिस्टर्स की राजनीति में एंट्री

 

बाॅलीवुड के कई चर्चित चेहरे लोकसभा चुनाव से पहले पार्टियां ज्वाइन कर रहे हैं। जहां कंगना रनौत को BJP की ओर से टिकट मिला। वहीं अब  इसी कड़ी में महाराष्ट्र से बड़ी खबर सामने आ रही है जब कपूर खानदान के दो बड़े चेहरे राजनीति में एंट्री कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि करिश्मा कपूर और उनकी बहन करीना कपूर जल्द ही एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना में शामिल हो सकती हैं और वे चुनाव भी लड़ सकती हैं।

 


एक-दूजे के हुए अदिति राव हैदरी-सिद्धार्थ

 बाॅलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी इस समय अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। खबर है कि अदिति राव हैदरी ने गुरुवार को साउथ एक्टर सिद्धार्थ संग सीक्रेट मैरिज कर ली है। कपल ने तेलंगाना के एक मंदिर में सात फेरे लिए। हालांकि, अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई। इसी बीच एक शख्स ने अदिति और सिद्धार्थ की शादी को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसने इन खबरों में आग में घी डालने का काम किया है। दरअसल, अदिति राव हैदरी जल्द ही हीरामंडी द डायमंड बाजार' में नजर आने वाली हैं। 27 मार्च को सीरीज के लिए एक ग्रैंड इवेंट रखा गया। जहां एक्ट्रेस की शादी की खबर पर मुहर लग गई। जहां सीरीज की पूरी कास्ट पहुंचीं लेकिन अदिति राव हैदरी गायब रहीं, जबकि वो 'हीरामंडी' का एक अहम हिस्सा हैं।

 

बच्चों की खातिर आलिया सिद्दीकी ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी से की सुलह

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक बार फिर से अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में हैं। बीते साल नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी की अनबन खूब सुर्खियो में रही थी। दोनों ने एक-दूसरे पर खूब आरोप भी लगाए थे लेकिन अब लग रहा है कि दोनों के बीच सुलह हो गई है। जी हां...नवाजुद्दीन और आलिया ने अपनी बेटी शोरा और बेटे यानि की खातिर मतभेद भुलाने का फैसला किया है। आलिया ने 14वीं शादी की सालगिरह पर नवाजुद्दीन के नाम प्यार भरा पोस्ट शेयर किया था जिसके बाद कई तरह की बातें उठीं थीं। वहीं अब आलिया ने कंफर्म कर दिया है कि नवाज और उन्होने पैचअप कर लिया है।  

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News