कलरफूल ड्रेस में पॉप स्टार बियोंसे ने ढाया कहर, दिखा SWAG अंदाज

2/2/2019 4:43:58 PM

लंदन: हॉलीवुड अमेरिकी पॉप स्टार बियोंसे अपनी लुक को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह बेहद ग्लैमरस और हॉट अंदाज में नजर आ रही हैं। 

इन तस्वीरों में बियोंसे कलरफूल ड्रेस पहने हुए नजर आ रही हैं। ड्रेस के साथ ब्लैक शेड्स उनके लुक को चार-चांद लगा रही हैं। बियोंसे बेहद स्टाइलिश और स्वैग अंदाज में पोज दे रही हैं। उनकी लुक देख आपकी सांसे थम जाएंगी। बियोंसे की इस कलरफूल ड्रेस की कीमत £350 यानी 32,741.83 हैं। 

बियोंसे के सोशल साइट पर लाखों दीवाने हैं जो उनको काफी पसंद करते हैं। 36 साल की बियोंसे अमेरिका समेत दुनियाभर में बहुत फेसम हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 106 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

ईशा अंबानी की शादी में परफार्मेंस 

दुनिया का सबसे बड़े बिजनेसमैन और रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी की लाडली बेटी ईशा अंबानी ने 12 दिसंबर को आनंद पीरामल के साथ मुंबई में शादी रचाई थी।

वहीं, ईशा और आनंद की राजस्थान के उदयपुर में संगीत सेरेमनी हुई। जहां हाॅलीवुड पाॅप सिंगर बियोंसे ने अपनी सिंगिंग का जादू बिखेरा। अपनी जबरदस्त परफार्मेंस देकर उन्होंने बॉलीवुड स्टार्स को भी नाचने पर मजबूर कर दिया था। 

बता दें कि बियोंसे ने हाल ही में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। बियोंसे ने अपनी प्रैगनैंसी की ख़बर इंस्टा पर एक तस्वीर पोस्ट करके सार्वजनिक थी। बियोंसे पहले से ब्लू इवी नाम की नन्हीं बच्ची की मां हैं। ब्लू की उम्र पांच साल है। वहीं बियोंसे के पति का नाम जे ज़ेड है। वे एक मशहुर रैपर हैं। बियोंसे ने अपनी प्रेगनेंसी को इंस्टाग्राम पर बहुत अच्छे से संजोया है।


 

Neha