आलिया भट्ट की शादी में रोती दिखी बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा, शेयर की एक्ट्रेस की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें

5/1/2022 2:46:46 PM

मुंबई. एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल की शादी की तस्वीरों और वीडियोज ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थी। अभी हाल ही में आलिया की बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन कपूर ने मेहंदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं।


तस्वीरों में आकांक्षा रंजन कपूर व्हाइट एंड येलो साड़ी में नजर आ रही है। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स से आकांक्षा ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। आकांक्षा कुछ तस्वीरें में हंसती हुई और कुछ में रोती हुई दिखाई दे रही है।

एक तस्वीर में आकांक्षा मुंह पर हाथ रखकर सिसकती नजर आ रही है। तो वहीं दूसरी तस्वीर में वह आलिया का हाथ पकड़कर रोती दिख रही हैं। एक अन्य में आकांक्षा रोते हुए करण जौहर को कुछ कहती हुई नजर आ रही है। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।


बता दें आलिया और आकांक्षा बचपन के दोस्त हैं। दोनों में बहुत ही प्यारा बॉन्ड है। आलिया और रणबीर ने 5 साल तक एक-दूसरे को डेट किया।

14 अप्रैल को दोनों हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए। शादी के बाद आलिया और रणबीर काम पर लौट चुके हैं। 

Content Writer

Parminder Kaur