बंगाली दिग्गज एक्टर इंद्रजीत देब का हार्ट अटैक से निधन, 73 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
1/31/2021 12:47:43 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. बंगाली सिनेमा से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। दिग्गज एक्टर इंद्रजीत देब का निधन हो गया है। वह अभी 73 वर्ष के थे। उनका निधन बीते शनिवार हार्ट अटैक के चलते हुआ है। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
इंद्रजीत लंबे समय से किडनी की बीमारी से भी पीड़ित थे। इसके अलावा वो कुछ और गंभीर बीमारियों से भी जूझ रहे थे। परिजनों के मुताबिक शनिवार को उनका कोलकाता के गोल पार्क स्थित आवास पर निधन हो गया।
बता दें, बीते साल एक्टर की पत्नी का भी निधन हो गया था, जिसके बाद इंद्रजीत अकेले ही रह रहे थे। इंद्रजीत और उनकी पत्नी की कोई संतान नहीं थी।
काम की बात करें तो इंद्रजीत देब ने अपने करियर की शुरूआत बंगाली टीवी सीरियल 'तेरो परबोन' से की थी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

CIA प्रमुख विलियम बर्न्स ने बीजिंग में की चीनी नेताओं से मुलाकात

इजरायल-मिस्र सीमा पर गोलीबारी में 3 इजरायली सैनिकों और मिस्र के 1 सैनिक की मौत

ओडिशा रेल हादसा : भारतीय नौसेना ने 43 कर्मियों की मेडिकल टीम भेजी, 1100 से अधिक घायल

Lok Sabha Election: 2024 की तैयारियों में जुटी सपा, अखिलेश ने संभाला मोर्चा...BJP को हराने के लिए बनाई रणनीति